Last Updated:
Delhi-NCR Weather: मौसम विज्ञानियों ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई थी. IMD ने अपने पूर्वानुमान में तेज तूफानी हवा के साथ बारिश होने की बात कही थी. मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी बुधवार 29 अप्रैल 2026 की सुबह सच साबित हुई. सुबह पौने पांच बजे के आसपास देश की राजधानी का मौसम बदलने लगा. पहले धूल भरी आंधी चली और उसके बाद दिल्ली के साथ ही आसपास के इलाकों में बारिश होने लगी.
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार यानी 29 अप्रैल 2026 की सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई. (फाइल फोटो/Reuters)
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी. मौसम विज्ञानियों की यह बात बुधवार सुबह को सच साबित हो गई. दिल्ली के साथ ही आसपास के इलाकों में मौसम का तेवर अचानक से बदल गया. पहले धूल भरी आंधी चली और उसके तुरंत बाद बारिश होने लगी. कई इलाकों में तेज बौछार रिकॉर्ड की गई तो कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई. मौसम में बदलाव की वजह से दिल्लीवालों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान लगातार ऊपर की तरफ जा रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फर्क कम होने की वजह से लोगों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है.
Nowcast Warning:
29/04/2026: IST; Light to moderate rainfall accompanied with light thunderstorm and lightning (40-60 Km/h gusty winds) is very likely to occur at entire Delhi and NCR during next 2 hours.. pic.twitter.com/fPRZ6fHwBy


