Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पॉपुलर हुए पर्ची ट्रेंड का दीपक चाहर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मजाक उड़ाया. उन्होंने पहले ही ओवर में फिन एलेन का विकेट चटकाया और फिर जेब से पर्ची निकालने की एक्टिंग की. उनके हाथ में कुछ नहीं था जिसे देखने के बाद हर किसी की हंसी छूट गई.
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर ने उड़ाया चिट सेलिब्रेशन का मजाक
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान पॉपुलर ‘चिट’ सेलिब्रेशन का मजाक उड़ाया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर फिन एलेन को आखिरी ओवर में आउट किया. विकेट लेने के बाद जेब से चिट निकालने का नाटक करते हुए इस ट्रेंड का मजाक उड़ाया. उनके हाथ में कुछ नहीं था लेकिन पर्ची दिखाने की एक्टिंग करते हुए सभी खिलाड़ियों को ट्रोल कर दिया जो ऐसा करते हैं.
चाहर ने शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर फिन एलेन को पवेलियन भेजा. ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डालते हुए चाहर ने एलेन से इनसाइड एज निकलवाया. वो आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे. गेंद सीधे स्टंप्स में जा लगी. एलेन ने 5 बॉल खेला जिसमें दो चौके जमाए. वह सेट होने से पहले ही आउट हो गए.
चाहर का फर्जी चिट सेलिब्रेशन
इसके बाद चाहर ने इस पल को और खास बनाते हुए जेब से एक काल्पनिक चिट निकालने की एक्टिंग की और उसे दर्शकों को दिखाया. उन्होंने आईपीएल में पॉपुलर हुए ‘चिट’ सेलिब्रेशन ट्रेंड का मजाक उड़ाया.
Deepak Chahar says, “No notes needed” 😌


