Last Updated:
Shehnaaz Gill-Devdutt Padikkal: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और शहनाज गिल को लेकर ये कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में शहनाज गिल को कोलकाता नाइटराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी को सपोर्ट करते हुए देखा गया था. इसके बाद से पडिक्कल और शहनाज की डेटिंग की खबरें शुरू हो गई है.
शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल में अफेयर की खबरें.
नई दिल्ली: बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शनहाज गिल इन दिनों क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को लेकर सुर्खियों में हैं. शहनाज गिल हाल ही में कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं. इस दौरान शहनाज गिल आरसीबी की जर्सी में दिखीं. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर ये चर्चा तेज हो गई कि शहनाज गिल देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं, जिसकी वजह से वह केकेआर के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी को सपोर्ट कर रही थीं.
शहनाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आरसीबी की जर्सी में फोटो शेयर की है. हालांकि, शहनाज या फिर देवदत्त पडिक्कल ने खुद इसे लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन क्रिकेट फैंस को इन दोनों के लव अफेयर को लेकर एक नया टॉपिक मिल गया है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब क्रिकेटर और एक्ट्रेस के अफेयर को लेकर चर्चा हुई है. विराट कोहली से लेकर केएल राहुल जैसे भारतीय सुपरस्टार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में पड़े और शादी भी की.
पडिक्कल के लिए कैसा जा रहा है आईपीएल 2026
बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के लिए आईपीएल 2026 बेहतरीन जा रहा है. इस सीजन पडिक्कल आरसीबी के लिए अबतक कुल 12 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. इन 12 मुकाबलों में उन्होंने 172.30 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है. इन सीजन पडिक्कल आरसीबी के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी का मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं.
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है आरसीबी की टीम
देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि आरसीबी इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. आरसीबी की टीम इस सीजन अब तक कुल 12 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 8 में जीत दर्ज की है और उसके 16 पॉइंट है. इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन प्लेऑफ में पहुंचने से बस अब एक कदम दूर है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


