6 C
Munich

NEET UG 2026 Re Exam Date and Guidelines: 21 जून को पेन-पेपर मोड में होगा नीट यूजी री-टेस्ट, फॉर्म में सुधार का मिला आखिरी मौका

Must read


नई दिल्ली (NEET UG 2026 Re Exam Update). नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बहुत अहम और बड़ा अपडेट जारी किया है. एनटीए ने आधिकारिक तौर पर नीट यूजी 2026 री-एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून 2026 को होगा. इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत भी दी है जो किसी वजह से अपना परीक्षा केंद्र या शहर बदलना चाहते थे.

नीट यूजी परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए नया मौका लेकर आई है जो इस बार री-टेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं. एनटीए की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों को नीट यूजी आवेदन फॉर्म में वर्तमान पता और परीक्षा के शहर की पसंद को अपडेट करने की सुविधा दी गई है. अगर आप भी नीट यूजी परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं तो बिना समय गंवाए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर जरूरी सुधार कर लें, क्योंकि इसके बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा.

नीट यूजी री एग्जाम डेट और टाइम

एनटीए के मुताबिक, नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा. नीट यूजी परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक तय किया गया है. इस ड्यूरेशन यानी 3 घंटे 15 मिनट के समय में परीक्षा से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं और वेरिफिकेशन का समय भी शामिल रहेगा. इसलिए उम्मीदवारों को केंद्र पर वक्त से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.

ऑफलाइन मोड और 13 भाषाओं का विकल्प

नीट यूजी परीक्षा पुराने ढर्रे पर यानी पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में ही आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को ओएमआर (OMR) शीट पर अपने जवाब भरने होंगे. अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एनटीए इस री-एग्जाम को देश की 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित करने जा रहा है, जिससे भाषाई स्तर पर उम्मीदवारों को कोई परेशानी न हो.

21 मई तक बदल सकते हैं परीक्षा का शहर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों को नीट यूजी परीक्षा शहर (Exam City) और अपना वर्तमान पता (Current Address) बदलने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है. उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करके निम्नलिखित बदलाव कर सकते हैं:

  • अपना वर्तमान पता अपडेट कर सकते हैं.
  • परीक्षा शहर के लिए अपनी पहली और दूसरी पसंद चुन सकते हैं.

नीट यूजी 2026 गाइडलाइंस

एनटीए ने साफ कर दिया है कि नीट यूजी फॉर्म में बदलाव की यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है, यानी इसके लिए आपसे कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी. लेकिन ध्यान रहे, इस विंडो के जरिए आप सिर्फ वर्तमान पता और परीक्षा का शहर ही बदल सकेंगे. इसके अलावा नाम, फोटो या अन्य किसी भी जानकारी में सुधार की अनुमति नहीं होगी. जो उम्मीदवार इस अवधि में अपनी पसंद अपडेट नहीं करेंगे, उनका पुराना एग्जाम सिटी ही फाइनल माना जाएगा.

नीट यूजी एडमिट कार्ड कब आएंगे?

एनटीए के मुताबिक, नीट यूजी री-एग्जाम के लिए स्पेशल एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे. भविष्य के सभी अपडेट्स के लिए उम्मीदवार लगातार एनटीए की वेबसाइट चेक करते रहें.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article