6 C
Munich

Rishabh Pant statement: ऋषभ पंत ने आखिर मानी अपनी गलती, बताया आईपीएल 2026 में क्यों हुई लखनऊ की दुर्दशा

Must read


होमखेलक्रिकेट

पंत ने आखिर मानी अपनी गलती, बताया IPL 2026 में क्यों हुई LSG की दुर्दशा

Last Updated:

IPL 2026 Rishabh Pant: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आखिर माना कि इस सीजन टीम में ज्यादा प्लानिंग के कारण नकुसान हुआ. लखनऊ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी. हालांकि, अपने पिछले मैच में जीत के बाद कप्तान पंत खुश नजर आए और दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की.

Zoom

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपरजायंट्स ने लीग 59वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया. हालांकि, लखनऊ के लिए ये जीत महज एक औपचारिकता मात्र है, लेकिन इसके बावजूद टीम के कप्तान ऋषभ पंत इससे काफी खुश हैं. मैच के बाद पंत ने कहा कि यह जीत टीम के मनोबल के लिए जरूरी थी और टीम के जज्बे को दिखाती है, भले ही पूरे सीजन में निराशा रही हो.

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “अच्छा लगता है. जीत हासिल करना वाकई अच्छा लगता है. हम जिन बातों पर चर्चा करते हैं, चाहे सीजन जैसा भी हो, हम बहुत गर्व महसूस करते हैं.” एलएसजी कप्तान ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह की भी तारीफ की जिनकी सधी हुई गेंदबाजी ने सीएसके को पहले इनिंग में रोकने में मदद की. आकाश ने तीन विकेट लिए और चेन्नई की बल्लेबाजी में शुरुआत में झटका दिया. आकाश ने कहा, “वह मेहनत कर रहा है. कभी-कभी सभी को मौका देना मुश्किल होता है. वह प्लान पर टिके रहते हैं और इसका फायदा मिला. अच्छा लगा.”

विदेशी ओपनर पर भी बोले ऋषभ पंत

पंत ने मैच में टीम की रणनीति को लेकर बताया कि विदेशी बल्लेबाजों को टॉप ऑर्डर में भेजना प्लानिंग का हिस्सा था जो इस सीजन में कारगर रहा. उन्होंने कहा, “पहला विचार यही था कि दो विदेशी ओपन करें, निकी (पूरन) तीसरे नंबर पर. इसके अलावा अंतिम-11 चार तेज गेंदबाज यह हमारे लिए काम कर रहा है.” इसके अलावा उन्होंने कहा, “हमारी टीम बहुत शानदार है. बस ज्यादा सोच-विचार ही नुकसान करा दिया.”

20 गेंद रहते लखनऊ ने जीता मैच

सीएसके के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ ने सिर्फ 20 गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने शानदार बल्लेबाजी की. टीम के लिए मिचेल मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन ठोक दिए. मार्श और जोश इंग्लिस ने 135 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जिससे मैच पूरी तरह एलएसजी के पक्ष में चला गया. इंग्लिस ने तेज गति से 36 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन नाबाद 32 रन बनाकर वापस लौटे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article