Last Updated:
Deoria News: यूपी के देवरिया में बरहज तहसील क्षेत्र में अधिवक्ता की हत्याकांड में फर्जी लोगों को फंसाए जाने के आरोप में आज समाज वाड़ी पार्टी का बड़ा प्रदर्शन होना था. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया. सपा के सभी बड़े नेता पुलिस के पहरे में हैं.
देवरिया में सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
देवरिया. देवरिया जिले में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय बड़े प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है. सपा की पूर्व राज्यसभा सांसद, जिला अध्यक्ष और पार्टी के विभिन्न विंगों के जिला अध्यक्षों समेत कई प्रमुख नेताओं को बुधवार देर रात से ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया है. इन नेताओं को उनके घरों में ही पुलिस सुरक्षा के पहरे में रखा गया है.
पुलिस ने रात भर कई सपा नेताओं के आवासों पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट किया, ताकि पार्टी का प्रस्तावित प्रदर्शन प्रभावित हो सके. सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन को लेकर देवरिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सपा नेताओं पर आरोप है कि वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी कर रहे थे, जिसे प्रशासन ने संभावित कानून-व्यवस्था की समस्या को देखते हुए रोका है. हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में सपा की पूर्व राज्यसभा सांसद, देवरिया जिला अध्यक्ष और पार्टी की महिला, युवा, किसान तथा अन्य विंगों के जिला अध्यक्ष शामिल हैं. कई अन्य स्थानीय सपा कार्यकर्ता भी पुलिस निगरानी में हैं.
इसलिए होना था प्रदर्शन
बताते चलें कि बरहज तहसील क्षेत्र में अधिवक्ता की मौत हुई थी, जिसमें कई लोग मुजरिम बनाए गए थे. समाजवादी पार्टी का कहना है कि बरहज पुलिस ने फर्जी लोगों को इस हत्याकांड में फंसाया है. इसी बात को लेकर समाजवादी पार्टी आज जिले में बहुत बड़ा प्रदर्शन करने वाली थी. इस घटनाक्रम से देवरिया जिले में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर काफी रोष है. पार्टी की ओर से इसे लोकतंत्र पर हमला बताया जा रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है. वर्तमान में देवरिया पुलिस पूरे जिले में गश्त बढ़ा दिए जाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात कर रही है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें


