3.6 C
Munich

Who is Salil Arora: पिता ने घर चलाने को छोड़ी थी क्रिकेट, अब बेटा मैदान पर मचा रहा है धूम, कौन हैं सलील अरोड़ा जिसने जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा

Must read


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं SRH का नया तूफान सलील अरोड़ा, जिसने बुमराह को भी नहीं बख्शा

Last Updated:

Who is Salil Arora: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंद रहते जीत हासिल कर ली. सनराइजर्स की इस जीत में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में 23 साल के सलील अरोड़ा ने भी अपनी छाप छोड़ी. आइए जानते हैं कौन हैं सनराइजर्स का ये नया तूफान.

Zoom

सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज सलील अरोड़ा

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं. उनके सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी संभल कर खेलता है. यही कारण है कि बहुत कम ऐसा देखा गया है कि बुमराह पर कोई बल्लेबाज हावी हुआ हो, लेकिन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनकी जमकर धुनाई हुई. बुमराह ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके. इस दौरान उनके खिलाफ सनराइजर्स के सलील अरोड़ा ने यॉर्कर किंग को नो लुक सिक्स जड़कर पूरी महफिल लूट ली. आइए जानते हैं कौन हैं 23 के सनराइजर्स का ये नया तूफान.

कौन हैं सनराइजर्स का नया तूफान सलील अरोड़ा

विकेटकीपर बल्लेबाज सलील अरोड़ा पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं. सलील का जन्म 7 नवंबर 2002 में हुआ था. सलील के पिता का अमृतसर में एक छोटा सा बिजनेस है. उनके पिता राकेश अरोड़ा भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं. उनके पिता ने जिला स्तर तक क्रिकेट खेला, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के खातिर उन्होंने बीच में ही क्रिकेट छोड़ दिया और बिजनेस में लग गए. हालांकि, उनके अंदर का क्रिकेटर जिंदा रहा. ऐसे में जब सलील पैदा हुए तो उन्होंने तय कर लिया कि बेटे को क्रिकेटर ही बनाना है.

सलील अब अपने पिता के उसी अधूरे सपने को पूरा कर रहे हैं. उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया और सलील की यह सफलता उनके पिता के बलिदान का फल मानी जा रही है. सलील पंजाब के उभरते हुए क्रिकेटरों में से एक हैं. सलील तब पहली बार चर्चा में आए थे जब उन्होंने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 39 गेंद में शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी. सलील ने 45 गेंद में 125 रन बनाए थे, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके भी शामिल थे. सलील की इसी पारी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की उन पर नजर पड़ी. आईपीएल 2026 में सलील 30 लाख के बेस प्राइस में आए थे और सनराइजर्स ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा. सलील के लिए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने भी लंबी बिडिंग की थी.

बुमराह को सलील ने नो लुक सिक्स लड़कर मचाई सनसनी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सलील अरोड़ा ने सनराइजर्स के लिए 10 गेंद में 30 रनों की तूफानी पारी से सनसनी मचा दी. अपनी इस पारी में सलील ने 3 छक्के और 2 चौके भी लगाए. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ एक बेहतरीन नो लुक सिक्स भी लगाया. बुमराह के खिलाफ बहुत कम ऐसा देखा गया है कि कोई बल्लेबाज ऐसा नो लुक सिक्स जड़ा हो.

सिर्फ इतना ही नहीं, पारी के 19वें ओवर में सलील अरोड़ा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की धज्जियां उड़ा दी और उसी ओवर में उन्होंने टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया. हार्दिक के उस ओवर में सलील ने 2 छक्के और 1 चौका उड़ाकर 8 गेंद पहले मैच को सनराइजर्स की झोली में डाल दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article