8.2 C
Munich

दोस्ती से बढ़कर है ये रिश्ता! पुराने साथी शपूर जादरान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मोहम्मद नबी और राशिद खान, दुआओं में झुका पूरा अफगानिस्तान

Must read


होमखेलक्रिकेट

शपूर जादरान का हाल जानने पहुंचे नबी और राशिद, दुआओं में झुका पूरा अफगानिस्तान

Last Updated:

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. जादरान एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं. जादरान के लिए पूरा अफगानिस्तान दुआ मांग रही है. इसी बीच उनके पुराने साथी मोहम्मद नबी और राशिद खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे.

Zoom

शपूर जादरान से मिलने पहुंचे नबी और राशिद खान

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान और मोहम्मद नबी ने बुधवार को बीमार चल रहे पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान से मुलाकात की. जादरान एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी का इलाज करवा रहे हैं. जादरान को ‘हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) का पता चला है. बाएं हाथ का यह 38 वर्षीय तेज गेंदबाज दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती है जहां पिछले कुछ महीनों से उसका इलाज चल रहा है.

अस्पताल में जादरान से मुलाकात के बाद नबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज भारत में ग्रेटर नोएडा में राशिद खान के साथ हम अपने प्यारे भाई शपूर जान से मिले. उसी लंबे कद वाले, जोशीले और मजबूत दिल वाले शपूर को, जिसकी हमने हमेशा क्रिकेट के मैदान पर बहादुरी से लड़ते हुए तारीफ की है. अस्पताल के बिस्तर पर लेटा देखना सचमुच दिल तोड़ने वाला था.’’





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article