8.2 C
Munich

BRICS Foreign Minister Meeting LIVE | S Jaishankar BRICS Meeting | India Iran Talk | LPG-तेल संकट के बीच दिल्‍ली में ब्रिक्‍स का महासम्‍मेलन

Must read


Last Updated:

BRICS Foreign Minister Meeting LIVE: भारत ग्‍लोबल साउथ की आवाज बनकर तेजी से उभर रहा है. ऐसे समय में जब पूरी दुनिया ईरान जंग की आग में झुलस रही है, जब भारत इसे बातचीत के जरिये सुलझाने की कोशिश में जुटा है. भारत …और पढ़ें

Zoom

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस और ब्राजील के अपने समकक्षों के साथ. (फोटो: ANI)

BRICS Foreign Minister Meeting LIVE: भारत की राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले दुनिया के कई प्रमुख देशों के शीर्ष नेता भारत पहुंच चुके हैं. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष, भू-राजनीतिक तनाव और बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार जैसे मुद्दे अंतरराष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं. ऐसे में इस सम्मेलन को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. नई दिल्ली पहुंचे विदेशी नेताओं में ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi, थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री Sihasak Phuangketkeow, क्यूबा के विदेश मंत्री Bruno Rodriguez Parrilla तथा वियतनाम की उप विदेश मंत्री Nguyen Minh Hang शामिल हैं. इन नेताओं के आगमन को भारत की बढ़ती वैश्विक कूटनीतिक सक्रियता और एशिया, पश्चिम एशिया तथा लैटिन अमेरिका के देशों के साथ मजबूत होते संबंधों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) करेंगे.

सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार राष्ट्रों के प्रतिनिधि वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक में सुरक्षा चुनौतियों, आर्थिक सहयोग, बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार और वैश्विक शासन प्रणाली को अधिक न्यायसंगत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा. सम्मेलन के दौरान भारत सरकार मेहमान देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेगी. इसके अलावा सभी प्रमुख प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इन बैठकों में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस बार की बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि हाल के वर्षों में ब्रिक्स समूह का तेजी से विस्तार हुआ है. मूल सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा अब मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश भी इस मंच का हिस्सा बन चुके हैं. इसके चलते ब्रिक्स को ‘ग्लोबल साउथ’ की मजबूत आवाज के रूप में देखा जा रहा है. होर्मुज स्‍ट्रेट के बाधित होने से तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है, ऐसे में ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों का यह सम्‍मेलन काफी अहम है.

विशेष सत्र का आयोजन

बैठक के दूसरे दिन ‘BRICS@20: Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित होगा. इसमें सदस्य देश भविष्य की वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर साझा रणनीति तैयार करने का प्रयास करेंगे. साथ ही संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं में सुधार और विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि नई दिल्ली में आयोजित यह सम्मेलन भारत के लिए अपनी वैश्विक भूमिका को और मजबूत करने का अवसर है. साथ ही यह बैठक इस बात की भी परीक्षा होगी कि तेजी से विस्तारित हो रहे ब्रिक्स समूह के सदस्य बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में किस हद तक साझा सहमति कायम रख पाते हैं.

BRICS Meeting LIVE: होर्मुज संकट के बीच दिल्‍ली पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अरागची

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्‍बास अरागची (Seyed Abbas Araghchi) ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं. उनकी इस यात्रा को ईरान की बहुपक्षीय सहयोग और उभरती वैश्विक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है. भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनके आगमन की जानकारी साझा की. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भारत और ईरान के बीच मजबूत सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि तेहरान को भारत जैसे मित्र देश के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं की उम्मीद है. नई दिल्ली 14 और 15 मई को होने वाली ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है, जो भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता का अहम हिस्सा है. अरागची और भारतीय विदेश मंत्री S. Jaishankar के बीच पश्चिम एशिया के हालात पर हाल के महीनों में कई दौर की उच्चस्तरीय बातचीत भी हो चुकी है.

BRICS Meeting LIVE: होर्मुज संकट के बीच दिल्‍ली में ब्रिक्‍स का महासम्‍मेलन

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: नई दिल्ली में गुरुवार को BRICS Foreign Ministers’ Meeting के तहत ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक आयोजित होगी. बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे भारत मंडपम में होगी, जिसकी अध्यक्षता Subrahmanyam Jaishankar करेंगे. पहला सत्र सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. दोपहर 1 बजे ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेवा तीर्थ में संयुक्त मुलाकात प्रस्तावित है. इसके बाद दूसरा सत्र दोपहर 3:10 बजे भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. बैठक के समापन पर शाम 7 बजे विदेश मंत्री जयशंकर की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक को भारत की बढ़ती वैश्विक कूटनीतिक भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article