5.9 C
Munich

धोनी अभी अनफिट हैं… क्या फिट होने के बाद माही ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर लौटेंगे, सीएसके के बैटिंग कोच ने दिया अपडेट

Must read


होमखेलक्रिकेट

धोनी अभी अनफिट हैं… बैटिंग कोच ने माही की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Last Updated:

Mike Hussey on MS Dhoni Fitness update: सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी का कहना है कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. हसी ने यह भी साफ कर दिया कि माही जब भी फिट होकर लौटेंगे तो वह बतौर विकेटकीपर ही खेलेंगे.

Zoom

सीएसके के बैटिंग कोच ने दिया धोनी की फिटनेस पर अपडेट.

मुंबई. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने साफ कहा कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से ठीक होकर लौटेंगे, तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही खेलेंगे. सिर्फ ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में नहीं. 44 साल के धोनी गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए.

वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था. ऐसी चर्चा थी कि धोनी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का इस्तेमाल करके सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर मौजूद हैं. हसी ने इस संभावना को नकार दिया और कहा कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी भूमिका में ही लौटेंगे.

सीएसके के बैटिंग कोच ने दिया धोनी की फिटनेस पर अपडेट.

मैच के दौरान हसी ने प्रसारक से कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे ही होंगे. उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है. दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है. अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे. उन्हें बस यह देखना है कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सके.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article