Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं. पिछले साल ट्रॉफी जीतने वाली टीम इस बार भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल के बीच विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय तृतीया मनाने वृंदावन पहुंचे. क्रिकेटर के एक फैन पेज ने इसका एक वीडियो शेयर किया है. यह साफ नहीं है कि वीडियो पुराना है या हाल में दर्शन का.
विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आईपीएल के बीच पहुंचे वृंदावन
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली अब सिर्फ खेलने के लिए ही भारत आते हैं. पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में फैंस के शोर से दूर शांति में रहते हैं. मैदान पर किंग कोहली बल्ले से रन बनाते हैं और उसके बाद प्रैक्टिस से समय मिलते ही भगवान की आराधना में समय बिताते हैं. आईपीएल के बीच विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय तृतीया पर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे थे. क्रिकेटर के एक फैन पेज ने इसका एक वीडियो शेयर किया है. यह साफ नहीं है कि वीडियो पुराना है या हाल में दर्शन का.
विराट कोहली जो इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं वो समय निकालकर पूजा भी करते हैं. क्रिकेट से दूर रहते हुए वो पूजा पाठ में समय देते हैं. उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो वृंदावन का बताया जा रहा है. वीडियो में विराट कोहली ने मास्क से अपना चेहरा छुपा रखा था, जबकि अनुष्का शर्मा सफेद सलवार सूट में नजर आईं.
View this post on Instagram


