12.2 C
Munich

नोएडा हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन, विदेशी सरजमीं से चल रहे थे दो ट्विटर हैंडल, पुलिस का खुलासा

Must read


Last Updated:

नोएडा कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दो पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई गईं, जिनसे हिंसा फैली है. यह दोनों ट्विटर हैंडल तीन महीने पहले ही एक्टिव हुए थे.

Zoom

नोएडा में मजदूरों ने किया था उग्र प्रदर्शन.

 नोएडाः गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा में हिंसक प्रदर्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. लक्ष्मी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 3 मुख्य साजिशकर्ताओं को चिन्हित किया गया, जिनमें से 2 मुख्य साजिशकर्ता आरोपी रुपेश रॉय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा तीसरा साजिशकर्ता आदित्य आनंद फरार है. हिंसा के दौरान ये तीनों नोएडा में मौजूद थे. इन तीनों पर श्रमिकों के बीच भड़काऊ भाषण भी देने का आरोप है.

नोएडा हिंसा मामले में 13 मुकदमों में 62 गिरफ्तार
इसके अलावा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 2 ट्विटर हैंडल भी मिले हैं. MEER ILAYASI और AYUSHI TIWARI के नाम से यह पाकिस्तान से ऑपरेट होते थे. सूत्रों के मुताबिक IB और ATS भी जांच में जुटी हुई है. दोनों ट्विटर हैंडल तीन महीने से एक्टिव थे. कुल 13 मुकदमे लिखे गए हैं. 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें साजिशकर्ता, आगजनी करके वाले और उपद्रवी तत्व शामिल हैं. दोनों एक्स हैंडल पाकिस्तान से संचालित हैं तथा वीपीएन का भी दुरुपयोग कर रहे थे.

तीसरा मुख्य साजिशकर्ता आरोपी आदित्य आनंद फिलहाल फरार है.
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन का मुख्य साजिशकर्ता रूपेश राय

ये दो ट्विटर हैंडल पाकिस्तान से हो रहे थे ऑपरेट
पुलिस ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि कुछ दिन पूर्व 13 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो खातों द्वारा (@Proudindiannavi ] @Mir_Ilyas_INC) की गयी पोस्ट के माध्यम से सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग करने की नियत से भ्रामक सूचनाओं को इलैक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप गौतमबुद्धनगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनता में भय व रोष व्याप्त हो गया. उग्र व हिंसक भीड के द्वारा ईंट/पत्थर चलाते हुये वहां उपस्थित लोगों को चोट कारित की गयी तथा प्राणघातक हमले किये गये एवं वहानों, निजी सम्पत्ति एवं सार्वजनिक सम्पत्ति में तोड़-फोड़ एवं आगजनी करते हुये क्षति पहुंचायी गयी.

मुख्य आरोपी मनीषा

जो लोग पकड़े गए, उनमें ज्यादातर नॉन लेबर
पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों में से ज्यादा लोग नॉन लेबर हैं. मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद फरार है. दो दिन से नोएडा में शांति है. फ्लैगमार्च किए जा रहे हैं. श्रमिकों ने अलग अलग शिफ्ट में काम शुरू कर दिया है. 13 तारीख को दो सोशल मीडिया द्वारा गलत तथ्य वायरल कराया गया था ,भीड़ को उकसाया गया कि पुलिस फायरिंग में कई लोग मारे गए. दोनों ट्विटर हैंडल के खिलाफ मुकदमे लिखे गए हैं. दोनों ट्विटर हैंडल पाकिस्तान से चलाये जा रहे हैं. क्यूआर कोड बनाकर हज़ारों श्रमिकों को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article