21.6 C
Munich

पहले डॉक्टर, फिर स्ट्रेचर और एम्बुलेंस… अरुण जेटली स्टेडियम में 15 मिनट रुका रहा खेल, एनगीडी को चोट से मची अफरा-तफरी

Must read


Last Updated:

lungi ngidi head injury: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में मैदान पर तब अफरा-तरफी जैसे स्थिति पैदा हो गई, जब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट लगने के बाद एंबुलेंस की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. फील्डिंग के दौरान एनगिडी बेहद गंभीर रूप से चोटिल हो गए और कुछ देर के लिए अचेत अवस्था में मैदान पर ही लेटे रहे. इन दृश्यों को देखकर अरुण जेटली स्टेडियम में एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया. फैंस से लेकर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ तक चिंतिति नजर आए. एनगिडी को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया.

मैच की दूसरी पारी के दौरान ऐसा हुआ. जीत के लिए 265 रन का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर कप्तान अक्षर पटेल ने खुद फेंकने का निर्णय लिया. ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद काफी ऊपर हवा में चली गई. मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े.

इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया. मैदान पर गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और कुछ समय तक जमीन पर ही स्थिर रहे. वह कुछ मिनट तक मैदान पर लेटे रहे, जिसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए नेक ब्रेस लगाया गया.

कुछ समय बाद मैदान पर एंबुलेंस भी बुलानी पड़ी और चिकित्साकर्मी उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले गए. इस दौरान कैपिटल्स के खिलाड़ी चिंतित नजर आए और मैदान में सन्नाटा पसर गया. एनगिडी की जगह कन्कशन सब्स्टिट्यूट (सिर में गंभीर चोट पर वैकल्पिक खिलाड़ी) के तौर पर विपरज निगम मैदान पर उतरे.

Add News18 as
Preferred Source on Google



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article