21.6 C
Munich

अलवर में गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ बना मुसीबत, सिर में फंसी दूध की कैन, देखें वीडियो

Must read


X

अलवर में गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ बना मुसीबत, सिर में फंसी दूध की कैन

 

arw img

Alwar News HIndi : अलवर जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. तेज धूप और लू के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. इसी बीच गर्मी से बचने के लिए अपनाया गया एक देसी जुगाड़ एक युवक के लिए बड़ी मुसीबत बन गया. अकबरपुर इलाके के माधोगढ़ में एक युवक ने धूप से बचने के लिए सिर पर खाली दूध की कैन रख ली और बाइक पर सवार हो गया. लेकिन ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर बाइक के झटके से उसका सिर कैन के अंदर फंस गया. करीब डेढ़ से दो घंटे तक युवक कैन से सिर निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली. आखिरकार उसे मैकेनिक की दुकान पर ले जाया गया, जहां काफी मशक्कत के बाद ग्राइंडर मशीन की मदद से कैन को काटकर अलग किया गया. इस दौरान युवक काफी घबराया हुआ नजर आया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोगों को सावधानी बरतने की सीख दे रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article