11.7 C
Munich

पाकिस्तान का गरीबी में ‘आटा गीला’… पहले बांग्लादेश से हारे सीरीज, अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से दो खिलाड़ी बाहर

Must read


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान का गरीबी में आटा गीला…पहले बांग्लादेश से हारे और अब 2 खिलाड़ी OUT

Last Updated:

Pakistan tour of Australia: फखर जमां और सईम अयूब चोटिल होने के कारण 30 मई से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मेडिकल टीम ने दोनों दिग्गजों को ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम में शामिल होने की सलाह दी है.

Zoom

फखर जमां और सईम अयूब

Pakistan tour of Australia, लाहौर: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां और साइम अयूब चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को कहा कि दोनों खिलाड़ियों को पीसीबी की मेडिकल टीम की देखरेख में ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम में शामिल होने की सलाह दी गई है.

PAK vs AUS: तीन मैच का शेड्यूल क्या है?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा. अगले दो मैच दो और चार जून को लाहौर में खेले जाएंगे. बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की चोट की प्रकृति और उनके ठीक होने में लगने वाले अपेक्षित समय के बारे में विस्तार से नहीं बताया. हालांकि एक सूत्र ने बताया कि उन्हें घुटने और टखने में समस्या है.

बाबर आजम की वापसी तय
साहिबजादा फरहान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम में जगह मिलने की संभावना है, वहीं बाबर आजम (Babar Azam) को भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारने पर विचार किया जा रहा है.

उधर बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान को हराया
ताइजुल इस्लाम के छह विकेट की मदद से बांग्लादेश ने बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. पाकिस्तान की टीम 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रन पर आउट हो गई. बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 104 रन से जीता था. पाकिस्तान ने मैच के पांचवें और आखिरी दिन सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 316 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन उसने 11.2 ओवर में अपने बाकी बचे विकेट गंवा दिए.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article