Last Updated:
Indian Army Arabian Sea: कुछ दिनों पहले पाकिस्तान ने अरब सागर में NOTAM यानी नो फ्लाई जोन का ऐलान किया था. यह 200 किलोमीटर तक के लिए था. इसके बाद भारत ने भी 400 किलोमीटर तक का NOTAM घोषित किया था. अब इंडियन आर्मी ने उसी इलाके के समीप में शक्ति प्रदर्शन किया है.
कुछ दिनों पहले पाकिस्तान ने अरब सागर में 200 किलोमीटर तक को NOTAM जारी किया था. अब भारतीय सेना ने उसी इलाके समीप अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है. (फाइल फोटो/Reuters)
Indian Army Arabian Sea: अरब सागर इन दिनों फिर से चर्चा के केंद्र में है. पाकिस्तान ने पिछले दिनों 200 किलोमीटर तक के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया था. बताया गया था कि पड़ोसी देश मिसाइल का ट्रायल करने वाला है, जिसके लिए NOTAM इश्यू किया गया. इस दौरान संबंधित इलाकों से प्लेन और जहाजों का गुजरना एक तरह से प्रतिबंधित रहता है. इसके बाद भारत ने भी 400 किलोमीटर तक के लिए NOTAM जारी कर दिया. भारत के कदम से पाकिस्तान में खलबली मच गई. दूसरी तरफ, ईरान जंग के चलते होर्मुज क्राइसिस शुरू होने से अरब सागर पहले से ही फोकस में है. इन सबके बीच, अब भारत ने एक और कदम उठाया है, जिससे पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर का चिंतित होना लाजमी है. इंडियन आर्मी ने उस क्षेत्र के बेहद करीब अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, जहां पाकिस्तान ने NOTAM का ऐलान किया था.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें


