16.3 C
Munich

पिछले साल 25 करोड़ और इस साल 250 करोड़ का मुनाफा, आखिर किस चीज ने 12 महीने में 10 गुना बढ़ा दिया प्रॉफिट

Must read


Last Updated:

Prestige Estates Profit : देश की जानी-मारी रियल एस्‍टेट कंपनी प्रेस्टिज ने पिछले वित्‍तवर्ष की आखिरी तिमाही में 250 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. कंपनी का मुनाफा पिछले साल की आखिरी तिमाही में महज 25 करोड़ रुपये रहा था. आखिर 12 महीने में ही इस कंपनी ने कैसे 10 गुना प्रॉफिट कमा लिया.

Zoom

रियल एस्‍टेट कंपनी प्रेस्‍टीज ने 10 गुना ज्‍यादा मुनाफा कमाया है.

नई दिल्‍ली. अगर आपसे कहा जाए कि किसी कंपनी का मुनाफा महज 12 महीने में 10 गुना बढ़ जाए तो शायद ही यकीन होगा. वह भी तब जबकि देशभर में इस काम से जुड़ी अन्‍य कंपनियां मुनाफा कमाने के लिए परेशान हैं. बावजूद इसके इस भारतीय रियल एस्‍टेट कंपनी प्रेस्टिज का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 10 गुना बढ़ गया है. यह किसी एक साल में होने वाली भारतीय कॉरपोरेट इतिहास की सबसे बढ़ी ग्रोथ में से एक है. कंपनी को यह मुनाफा जनवरी-मार्च तिमाही में हुआ है.

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 10 गुना होकर 250.1 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि में 25 करोड़ रुपये था. पिछले वित्‍तवर्ष की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में कंपनी की कुल कमाई भी दोगुने से अधिक होकर 4,143.5 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,589.3 करोड़ रुपये थी.

पूरे साल में दोगुना रहा था मुनाफा
गत वित्तवर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,195.5 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 467.5 करोड़ रुपये था. इस दौरान कुल आय 7,735.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,195.5 करोड़ रुपये पहुंच गई. बैंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है. इस कंपनी के फाउंडर हैं इरफान रजाक. उनकी कंपनी ने अब तक देशभर में दर्जनों लग्‍जरी रियल एस्‍टेट प्रोजेक्‍ट को पूरा किया है.

40 साल पहले हुई थी कंपनी की शुरुआत
देश की जानीमानी रियल एस्‍टेट कंपनी प्रेस्टिज ग्रुप की शुरुआत करीब 40 साल पहले 1986 में हुई थी. फिलहाल यह कंपनी आवासीय, कॉमर्शियल और रिटेल व हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर में काम करती है. इस कंपनी ने अब तक देशभर में 18 करोड़ वर्गफुट से ज्‍यादा का निर्माण पूरा कर लिया है. इस कंपनी ने अब तक बैंगलरु में प्रेस्‍टीज शांतिनिकेतन और यूबी सिटी, मुंबई में प्रेस्‍टीज नॉटिलस और हैदराबाद में व्‍हाइट मीडोज जैसे लग्‍जरी और शानदार प्रोजेक्‍ट पूरे किए हैं.

कई मॉल और होटल भी बनाए
इस कंपनी ने अभी तक फोरम मॉल्‍स के बैनर तले कई बड़े शॉपिंग मॉल बनाए हैं और टीयर 1 सिटीज में मॉल नेटवर्क का विस्‍तार कर रही है. प्रेस्‍टीज ग्रुप कई प्रमुख लग्‍जरी होटलों का भी मालिक है. इस कंपनी ने जेडब्‍ल्‍यू मैरियट और शेरेटन ग्रैंड जैसे होटल ब्रांड का निर्माण किया है. कंपनी अब आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही है, जबकि कंपनी का कारोबार 17 हजार करोड़ रुपये को भी पार कर चुका है. यह कंपनी अब तक करीब 300 प्रोजेक्‍ट पूरे कर चुकी है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article