Last Updated:
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवालने बिहार के लिए आईपीएल टीम बनाने की मांग उठाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार ने Ishan Kishan, Vaibhav Suryavanshi और Saqib Hussain जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, फिर भी राज्य को क्रिकेट में पहचान नहीं मिल पाई. उन्होंने कहा कि सही सुविधाएं मिलने पर बिहार की टीम दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल हो सकती है.
अनिल अग्रवाल
पटना: क्या आने वाले समय में बिहार की अपनी आईपीएल टीम देखने को मिलेगी? यह सवाल अब तेजी से चर्चा में है. इसकी वजह बने हैं वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अग्रवाल. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के लिए आईपीएल टीम की मांग उठाई है. उनके इस पोस्ट के बाद बिहार में क्रिकेट प्रेमियों के बीच नई बहस शुरू हो गई है.
बता दें कि अनिल अग्रवाल मूल रूप से बिहार से ही हैं. हालांकि वह अब ब्रिटेन में रहते हैं, लेकिन बिहार से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहता है. वह अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में बिहार की तारीफ करते हैं और यहां के युवाओं की प्रतिभा का जिक्र करते रहते हैं.
बिहार है IPL का हकदार
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें हैं, उसी तरह बिहार की भी अपनी एक मजबूत आईपीएल टीम होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं. लेकिन फिर भी राज्य को क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है.
क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?
बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।
पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर… pic.twitter.com/bgScCh40Zd


