Last Updated:
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने गहरा दुख जताया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे अत्यंत दुखद बताया और कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. वह लखनऊ में ही थे और अब पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं.
भाई प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेख यादव ने गहरा दुख जताया है.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भाई अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश ने भाई के निधन को अत्यंत दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. अखिलेश यादव लखनऊ में ही थे और वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं. पोस्टमार्टम हाउस में बेहद धीर-गंभीर दिख रहे थे. उनके चेहरे से उनके छोटे भाई के इस दुनिया में नहीं रहने का दुख साफ झलक रहा था. उन्होंने किसी को कोई बातचीत नहीं की और सीधे पोस्टमार्टम हाउस में घुस गए. पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद हो सकता है कि अखिलेश यादव कुछ बयान दें.


