Last Updated:
मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है. टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. कप्तान हार्दिक पंड्या चोट की वजह से पिछले दो मैच में नहीं खेले थे. उन्होंने पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रैक्टिस की और वापसी के संकेत दिए.
पंजाब किंग्स के मैच से पहले हार्दिक पंड्या ने की प्रैक्टिस
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पिछले दो मैचों में टीम से बाहर थे. गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले अकेले नेट्स में ट्रेनिंग करते हुए नजर आए. बताया जा रहा है कि हार्दिक पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे. इसके कारण वह मुंबई इंडियंस के पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए. फ्रेंचाइजी ने अभी तक पंजाब के खिलाफ मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. ऑलराउंडर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर साफ संदेश दिया है कि वह मैदान पर वापसी के लिए फिट हैं.
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेला था. इसमें उन्हें आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा. टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. हार्दिक मैच से पहले टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए फिट नहीं माना गया. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक की रिकवरी के साफ संकेत मिले हैं. वह नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए नजर आए.
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा.”टी20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आना तय है. जब सीजन खत्म हो जाएगा, तब सही समय होगा कि क्या गलत हुआ, इसका सही आकलन किया जाए. लेकिन इस समय मेरी राय है कि सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी पूरी कोशिश की है. अब शायद बाकी मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका देना सही रहेगा. इससे फ्रेंचाइजी को समझने में मदद मिलेगी कि ये युवा दबाव में कैसे खेलते हैं और क्या वे उन पर जताए गए भरोसे को सही साबित कर सकते हैं,”
🔴 IS HARDIK PANDYA DROP FROM MUMBAI INDIANS TEAM? 🤯
– Hardik latest insta Story in which he practice & fully fit, but report say Hardik suffer from back injury 🙄
First Unfollow Suryakumar & Tilak Verma now this 🤦


