Last Updated:
Mukesh Kumar met with an accident: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश को नाक में चोट लगी. घटना 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ जब मुकेश कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुए. इसके तुरंत बाद फिजियो के साथ मुकेश कुमार ने मैदान को छोड़ दिया. मुकेश ने दिल्ली के लिए पारी में 1 विकेट लिया.
मुकेश कुमार फील्डिंग के दौरान लगी चोट
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार चोटिल हो गए. मुकेश कुमार को ये चोट फील्डिंग के दौरान लगी. दिल्ली के लिए पारी का 18वां करने आए लुंगी एनगिडी के खिलाफ जितेश शर्मा के एक मिस हिट पर मुकेश कुमार ने कैच की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को नहीं पकड़ गए. इस कोशिश में मुकेश जमीन पर गिर गए, जिससे उन्हें नाक में चोट लगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मुकेश की ये चोट गंभीर न हो, क्योंकि वह टीम के स्ट्राइक गेंदबाज हैं.
बता दें कि मुकेश कुमार ने आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में चार ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 32 रन देकर 1 विकेट लिया. मुकेश ने आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया. रजत पाटीदार आरसीबी के लिए इस पारी में सिर्फ 8 रन ही बना पाए.


