Last Updated:
Fish Farming : यह किसान मत्स्य पालन को अपना ATM मानता है, जब मन करे, जाल लगाओ और पैसा निकल लो. केवल आठ कट्ठे से हर छह महीने में लाखों की कमाई करता है. बलिया के मछली पालक धीरेन्द्र राय लोकल 18 से कहते हैं कि उन्होंने 2021 में भूमि संरक्षण विभाग से एक छोटा सा तालाब खुदवाया. पहली बार में ही अच्छा फायदा देखने को मिला. अगली बार काम को और बढ़ा दिया. पीएम मत्स्य योजना से काफी मदद मिली. फिलहाल सात कट्ठा तलाब में लगभग आठ हजार मछलियां हैं. एक बच्चे पर 70 से 80 रुपये की लागत आती हैं. 140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकती हैं.
बलिया. यूपी के बलिया का एक ऐसा किसान, जो गेहूं, चावल, सब्जी और फल जैसी खेती से अलग मत्स्य पालन कर शानदार मुनाफा कमाकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है. इस किसान से मत्स्य पालन के लिए दूसरे लोग सलाह लेने पहुंचते हैं. यह किसान मत्स्य पालन को अपना ATM मानता है, जब मन करे, जाल लगाओ और पैसा निकल लो. केवल आठ कट्ठे से यह किसान लाखों की कमाई हर छह महीने में करता है. आइए जानते हैं बलिया के प्रगतिशील मछली पालक धीरेन्द्र राय के बारे में.
कब शुरू किया
उत्तर प्रदेश के धाकड़ किसान धीरेन्द्र राय लोकल 18 से कहते हैं कि उन्होंने 2021 में भूमि संरक्षण विभाग से एक छोटा सा तालाब खुदवाया. पहले साल तालाब में ब्यासी या पंगास मछली (Pangasius) के 2000 बच्चा डाले. इस दौरान 67 हजार की बचत हो गई. ऐसा लगा कि छोटे जगह पर अच्छा मुनाफा है, तो फिर पीएम मत्स्य योजना से 17 कट्ठे का बड़ा तालाब खुदवाया और दोनों को जोड़ दिया गया. फिलहाल इस तालाब में 5 हजार रूपचन्द्रा मछली है. एक हजार रोहू और एक हजार ग्रास मछली भी है. अभी सात कट्ठा में लगभग आठ हजार मछलियां हैं. अब जो बड़ा तालाब है, उसमें देसी मछलियां है, उसकी हार्वेस्टिंग कल से शुरू होगी.
जानिए कमाई का गणित
धीरेन्द्र राय कहते हैं कि जब देसी बिक जाएगी, तो छोटे तालाब की मछलियों को बड़े तालाब में बांट दिया जाएगी. पंगासास मछली साफ पानी में रहती हैं. यह जो आहार खाकर मलमूत्र त्याग करती हैंं, उसे देसी मछलियां खाती हैं. एक बच्चे पर लगभग 70-80 रुपये की लागत आती हैं. अगर 5 हजार मछलियां है, तो लागत साढ़े तीन लाख रुपये जाएगी. इसके बाद फीडिंग करने पर अगर मछली 1 KG की होती है, तो आठ कट्ठे कम से कम 40-50 क्विंटल तक का उत्पादन होगा. यह ₹140 पर किलो के हिसाब से बिकती है यानी 7 लाख रुपये की मछलियां बिकेंगी. शुद्ध मुनाफा साढ़े तीन लाख का हो जाएगा. जितना बड़ा तालाब उतना बड़ा मुनाफा होता. साढ़े तीन लाख की कमाई केवल आठ कट्ठे के तालाब से की जा सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


