17.5 C
Munich

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने लगाया अपने देश पर इल्जाम, वर्ल्ड कप ना खेलना बड़ी गलती, भारत 50 साल तक मजबूत रहेगा

Must read


नई दिल्ली.  पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इस साल की शुरुआत में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की गैरमौजूदगी को ‘गलती’ बताया है और उम्मीद जताई है कि अगर दोनों टीमें कुछ सीरीज खेलेंगी तो क्रिकेट रिश्ते बेहतर हो सकते हैं. बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं की थी, जो भारत और श्रीलंका ने मिलकर होस्ट किया था, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर कर दिया गया था.

. शाकिब ने कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ा नुकसान था. उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ी चूक थी क्योंकि हम एक क्रिकेट प्रेमी देश हैं और हमें अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप खेलते देखना अच्छा लगता है.’ शाकिब ने कहा, ‘हम क्रिकेट पसंद करने वाले लोग हैं और बांग्लादेश जैसा देश वर्ल्ड कप में नहीं खेला, यह बहुत बड़ी चूक थी. सरकार की तरफ से यह गलती थी कि उन्होंने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया.

द्विपक्षीय सीरीज से बदलेंगे हालात

शाकिब को उम्मीद है कि एक-दो सीरीज से ‘बर्फ पिघल सकती है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है चीजें बेहतर होंगी.’ शाकिब ने कहा, ‘जाहिर है, कोशिश करनी होगी और अगर बांग्लादेश भारत आता है या भारत बांग्लादेश जाता है और एक-दो सीरीज खेली जाती हैं, जो शायद अगस्त या सितंबर में हो सकती हैं, तो रिश्ते सुधर सकते हैं. शाकिब, जो अवामी लीग के सांसद भी हैं, सुरक्षा कारणों और कानूनी मामलों की वजह से शेख हसीना सरकार के हटने के बाद से बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. हालांकि, शाकिब को उम्मीद है कि वह अपने देश के लिए एक आखिरी मैच खेल पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘यह बाद में देखेंगे.

आईपीएल खेलना अब आसान नहीं

शाकिब ने कहा, ‘मुझे लगता है कि चीजें धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगी. वक्त के साथ सब ठीक हो जाता है, तो मुझे उम्मीद है कि मुझे जो चाहिए वो मिल जाएगा.’ शाकिब ने कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नौ सीजन आईपीएल खेला है, लेकिन अब वापसी की संभावना कम मानी है. उन्होंने कहा, ‘मैंने काफी खेल लिया है. अब नई पीढ़ी आ गई है और वे अच्छा कर रहे हैं.’ शाकिब ने कहा, ‘मेरी उम्र के बहुत कम खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं. एक-दो या ज्यादा से ज्यादा पांच होंगे. इस उम्र में आईपीएल खेलना मुश्किल है, लेकिन मुझे इसकी कमी नहीं लगती, देखना अच्छा लगता है.

50 साल तक भारतीय टीम रहेगी मजबूत

शाकिब ने भारतीय क्रिकेट की मजबूती की तारीफ की, लेकिन कहा कि टी20 क्रिकेट के आकर्षण की वजह से टेस्ट क्रिकेट में टीम को दिक्कत हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट में जो पाइपलाइन है, वह अगले 50 साल तक बिना किसी दिक्कत के चलेगी. वे लगातार अच्छे खिलाड़ी तैयार करते रहेंगे.’ शाकिब ने कहा, ‘शायद टेस्ट में दिक्कत हो सकती है क्योंकि सब आईपीएल खेलना चाहते हैं, लेकिन आईपीएल और घरेलू ढांचे से अच्छे खिलाड़ी आते रहेंगे.’ शाकिब ने भरोसा जताया कि उनके पूर्व साथी तमीम इकबाल अगर लंबे समय तक बोर्ड में रहे तो बांग्लादेश क्रिकेट को फायदा होगा. उन्होंने कहा, ‘अभी वे अंतरिम अध्यक्ष बने हैं. अगर वे अध्यक्ष बने तो उनके पास लंबी योजना होगी और बांग्लादेश क्रिकेट को फायदा मिलेगा.’



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article