16.4 C
Munich

बांग्लादेश ने बड़ी गलती की… टी20 विश्व कप बवाल पर शाकिब अल हसन ने तोड़ी चुप्पी, अपनी सरकार को जमकर लताड़ा

Must read


होमखेलक्रिकेट

बांग्लादेश ने बड़ी गलती की… T20 WC बवाल पर शाकिब ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:

Shakib Al Hasan statement: पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इसी साल भारत में खेले गए टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के हटने के फैसले को एक बड़ी गलती बताया है. शाकिब का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हुए हैं, लेकिन वह ये भी मानते हैं अगर भारत-बांग्लादेश के बीच एक या दो सीरीज खेली जाती है तो दोनों के बीच की कड़वाहट दूर हो जाएगी.

Zoom

शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप विवाद पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इस साल टी20 विश्व को लेकर हुए बवाल पर सरकार की कड़ी आलोचना की है. शाकिब ने इसे एक बड़ी गलती करार देते हुए उम्मीद जताई है कि अगर बांग्लादेशी टीम भारत से कुछ सीरीज खेलती हैं तो उनके बीच क्रिकेट के रिश्ते बेहतर हो सकते हैं. बांग्लादेश ने अपने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर किए जाने के बाद टी20 विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं किया था जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की थी. जिसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया.

शाकिब ने ईयूटी20 बेल्जियम की जर्सी लांच के मौके पर बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक बड़ा नुकसान था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश क्रिकेट के लिहाज से यह एक बहुत बड़ी चूक थी क्योंकि एक देश के तौर पर हमें अपने खिलाड़ियों को विश्व कप में खेलते हुए और उन मैचों में हिस्सा लेते हुए देखना बहुत पसंद है. हमारा देश क्रिकेट को पसंद करता है. बांग्लादेश जैसे देश का विश्व कप में हिस्सा नहीं लेना एक बहुत बड़ी चूक थी. सरकार की तरफ से यह एक बड़ी गलती थी कि उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया.’’

क्रिकेट सीरीज बाग्लादेश-भारत की कड़वाहट होगी दूर-शाकिब

इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत का दौरा नहीं करने के बांग्लादेश के फैसले का दोनों पड़ोसी देशों के आपसी रिश्तों पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है लेकिन शाकिब ने उम्मीद जताई कि एक या दो सीरीज खेलने से ‘दोनों देशों के बीच की कड़वाहट दूर हो सकती है’.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हालात बेहतर होंगे.’’ शाकिब ने कहा, ‘‘जाहिर है, इसके लिए कोशिशें करनी होंगी. मुझे लगता है कि अगर एक या दो सीरीज खेली जाती हैं (चाहे बांग्लादेश भारत का दौरा करे या भारत बांग्लादेश जाए) तो मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच की कड़वाहट दूर हो जाएगी और हालात बेहतर होंगे. मैंने सुना है कि अगस्त या सितंबर में एक सीरीज हो रही है. ’’

सुरक्षा कारणों ने बांग्लादेश नहीं लौट रहे हैं शाकिब

शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता से हटने के बाद से सुरक्षा कारणों और अपने खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों की वजह से अवामी लीग के सांसद शाकिब बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. हालांकि बांग्लादेश के इस महान खिलाड़ी को उम्मीद है कि क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले वह अपने देश के लिए एक आखिरी मैच जरूर खेलेंगे. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने करियर का आखिरी मैच खेलना चाहेंगे तो बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट, 247 वनडे और 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह तो बाद में देखा जाएगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि चीजें बेहतर होने लगेंगी. समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है इसलिए मुझे उम्मीद है कि मुझे वह मिल जाएगा जो मैं चाहता हूं.’’ शाकिब ने कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल के नौ सत्र खेले हैं. शाकिब ने भारतीय क्रिकेट की मजबूती की तारीफ की जो उसके घरेलू ढांचे और आईपीएल की वजह से है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि टी20 क्रिकेट के आकर्षण की वजह से राष्ट्रीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष करना पड़ सकता है.

अगले 50 सालों तक वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेगा भारत-शाकिब

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की जो ‘पाइपलाइन’ है, मुझे लगता है कि अगले कम से कम 50 साल तक इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी. उनके पास जो टूर्नामेंट हैं, उनकी वजह से वे लगातार नए खिलाड़ी तैयार करते रहेंगे.’’ शाकिब ने कहा, ‘‘हो सकता है कि उन्हें टेस्ट मैचों में संघर्ष करना पड़े, क्योंकि हर कोई आईपीएल खेलना चाहता है. लेकिन वे आईपीएल और अपने घरेलू ढांचे की मदद से लगातार बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करते रहेंगे.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article