15.3 C
Munich

बार-बार खराब हो रहे हैं टीवी-फ्रिज? वास्तु में छिपा है बड़ा संकेत… जेब खाली होने से पहले जान लें वजह

Must read


Last Updated:

अगर घर में टीवी, फ्रिज, एसी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब हो रहे हैं, तो इसके पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार बिजली से जुड़े उपकरणों का संबंध अग्नि तत्व और राहु ग्रह से माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण-पूर्व दिशा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना शुभ माना जाता है, जबकि टूटे तार, कबाड़ और खराब उपकरण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं.

फरीदाबाद: घर में टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर या मिक्सर जैसी चीजें अगर बार-बार खराब होने लगें, तो लोग इसे सामान्य तकनीकी खराबी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई बार इसके पीछे घर का वास्तु दोष भी कारण बनता है. खासकर जब एक के बाद एक इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने लगे और बार-बार पैसे खर्च होने लगें तो यह संकेत हो सकता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है. वास्तु शास्त्र में बिजली से जुड़ी चीजों का संबंध अग्नि तत्व और राहु ग्रह से माना गया है. ऐसे में अगर घर में अग्नि कोण सही न हो या वहां गंदगी और खराब सामान रखा हो तो इसका असर सीधे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पड़ता है.

कौन सी दिशा में रखें बिजली के सामान

लोकल 18 से बातचीत करते हुए फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर में मौजूद सभी बिजली के सामान जैसे एसी, गीजर, पंखा, कूलर और फ्रिज राहु से जुड़े होते हैं. इन चीजों को हमेशा घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. यही दिशा अग्नि तत्व की मानी जाती है और रसोई भी इसी दिशा में शुभ मानी जाती है. अगर इस दिशा में गंदगी हो पानी का नल टपकता हो या टूटे-फूटे सामान पड़े हों तो इससे वास्तु दोष पैदा होता है.

घर में किन चीजों से आता है राहु

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कई लोग पुराने तार, खराब पंखे, टूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान या पेंट के डिब्बे घर के कोनों में जमा करके रख देते हैं. खासकर छत पर पुराने टायर या कबाड़ रखना भी अशुभ माना जाता है. इससे राहु खराब होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. इसका असर सिर्फ सामान पर ही नहीं बल्कि परिवार की सेहत पर भी पड़ सकता है. बच्चों के दांत खराब होना घर में तनाव बढ़ना और बार-बार पैसों का नुकसान होना भी इसी का संकेत माना जाता है.

टूटे तार, खराब पंखे और बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में न रखें

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर में जिस सामान का एक साल तक इस्तेमाल न हो उसे या तो ठीक करा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए. टूटे तार, खराब पंखे और बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में नहीं रखने चाहिए. आग्नेय कोण में पानी का नल कभी नहीं टपकना चाहिए और पानी से जुड़ी चीजें हमेशा ढकी हुई होनी चाहिए.

भारी सामान उत्तर और पूर्व दिशा में न रखें

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं भारी सामान उत्तर और पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. यह दिशा पूजा और सकारात्मक ऊर्जा के लिए मानी जाती है. वहीं अलमारी जैसी भारी चीजों को दक्षिण की दीवार से लगाकर रखना शुभ माना जाता है. अगर घर में साफ-सफाई बनी रहे कबाड़ जमा न हो और दिशा अनुसार सामान रखा जाए तो घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि बनी रहती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article