15.3 C
Munich

टेस्ट का सबसे धीमा अर्धशतक, 50 रन तक पहुंचने के लिए खेलीं 350 गेंद, कभी नहीं टूटेगा ये रिकॉर्ड!

Must read


होमखेलक्रिकेट

टेस्ट का सबसे धीमा अर्धशतक, 50 रन तक पहुंचने के लिए खेलीं 350 गेंद

Last Updated:

Slowest Test Fifty Record: इंग्लैंड के ट्रेवर बेली के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीमी फिफ्टी बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड है. उन्होंने 1958 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में 50 रन तक पहुंचने के लिए 350 गेंदें लीं. वह 427 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए थे.

Zoom

टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीमा अर्धशतक का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. क्रिकेट को ‘अनिश्चितताओं का खेल’ कहा जाता है, जहां आए दिन नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूटते हैं. टी-20 और आईपीएल के इस दौर में जहां बल्लेबाज 15-20 गेंदों में अर्धशतक ठोक देते हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे सुनकर आज के दौर के बल्लेबाजों को शायद यकीन न हो. हम बात कर रहे हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे धीमे अर्धशतक की. इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ट्रेवर बेली ने आज से दशकों पहले एक ऐसी पारी खेली थी, जिसने धैर्य और डिफेंस की परिभाषा ही बदल दी. 50 रन तक पहुंचने के लिए उन्होंने जितनी गेंदें खेलीं, उतने में वनडे मैच की एक पारी खत्म हो जाती है. आइए जानते हैं बेली द्वारा बनाए गए इस दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में, जिसे कोई बल्लेबाज तोड़ना नहीं चाहेगा.

साल 1958, जगह ब्रिस्बेन का गाबा मैदान और सामने थी ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में भी संघर्ष कर रही थी और कंगारू गेंदबाज विकेट चटकाने के लिए उतावले थे. ऐसे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के ट्रेवर बेली. बेली ने रन बनाने की जगह सिर्फ और सिर्फ क्रीज पर टिकने को ही अपना एकमात्र मकसद बना लिया.

बेली ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थकाते हुए महज 50 रन तक पहुंचने के लिए रिकॉर्ड 350 गेंदें खेल डालीं. यह टेस्ट इतिहास का आज तक का सबसे धीमा अर्धशतक है. बेली ने अपनी इस पारी में कुल 427 गेंदों का सामना किया और 68 रन बनाए. हालांकि, इंग्लैंड यह मैच 8 विकेट से हार गया, लेकिन बेली ने अपनी इस धैर्यपूर्ण पारी से सबका दिल जीता. जहां एक तरफ विकेट गिरे रहे, बेली ने उसी पिच पर अंत तक पैर जमाए रखे. आधुनिक क्रिकेट के बदलते स्वरूप को देखते हुए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यह रिकॉर्ड अब कभी नहीं टूटने वाला. आज बल्लेबाज फॉर्मेट कोई भी हो, जल्दी से जल्दी अर्धशतक पूरा करने की कोशिश में रहते हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article