18.5 C
Munich

बियर बार में वर्किंग लड़की को दिल दे बैठा ये दिग्गज क्रिकेटर, शादी से पहले ही बन गया था पिता

Must read


होमखेलक्रिकेट

बार में वर्किंग लड़की को दिल दे बैठा ये दिग्गज, शादी से पहले ही बन गया था पिता

Last Updated:

joe root carrie cotterell love story: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट पहली नजर में ही कैरी कॉटरेल को दिल दे बैठे थे. कैरी कॉटरेल हेडिंग्ले में एक नामी बार में मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं. रिलेशनशिप में आने के बाद जो रूट ने तब सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, जब शादी से पहले ही वह पिता बन गए थे. इसके एक साल बाद रूट और कैरी कॉटरेल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए.

Zoom

जो रूट और कैरी कॉटरेल पहली बार बियर बार में मिले थे.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट जितना अपनी बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही एक समय पर उनके निजी जीवन के चर्चे थे. यह वो समय था, जब रूट एक बियर बार में वर्किंग लड़की को डेट कर रहे थे और वह आज उनकी पत्नी हैं. फैंस रूट के रिकॉर्ड्स तो जानते होंगे, लेकिन शायद कम लोगों को यह मालूम होगा कि वह शादी से पहले ही पिता बन गए थे. रूट की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही है. बियर बार में दिखी एक लड़की से उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया था. आइए जानते हैं, इस दिग्गज की बेटर हाफ के बारे में…

क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत और संयमित बल्लेबाजी के लिए मशहूर रूट की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है. जो रूट का दिल जिस लड़की पर आया, उनका नाम कैरी कॉटरेल (Carrie Cottrell) है. उनकी पहली मुलाकात कई क्रिकेटर्स की तरह क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि एक बियर बार में हुई थी. यह वह समय था जब जो रूट क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना रहे थे. कैरी इंग्लैंड के लीड्स में स्थित ‘द आर्क’ नामक एक मशहूर बार में मैनेजर थीं.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article