Last Updated:
किसान मुकेश महाजन ने कहा कि मैने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद में बैंक में नौकरी करता था. दो बैंकों की मैंने नौकरी छोड़ दी. जहां पर मुझे तीन से चार लाख रुपए सालाना पैकेज था. मैंने यह नौकरी छोड़कर अपने गांव में ही खेती करना शुरू कर दी है. मैं 10 एकड़ में मिक्स खेती करता हूं. मेरे द्वारा केला कपास गन्ना मक्का सोयाबीन और गेहूं लगाया जाता है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के टीट गांव कला में रहने वाले एक युवा किसान की कहानी से आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं युवा किसान मुकेश महाजन का कहना है कि मैं बैंक में नौकरी करता था लेकिन अब मैं 4 वर्षों से खेती कर रहा हूं. मेरे द्वारा मिक्स खेती की जाती है 10 एकड़ में खेती करता हूं.
मुझे 10 एकड़ में खेती करने के लिए 4 से 5 लाख रुपए की लागत लगती है और मैं 8 से 10 लाख रुपए की कमाई कर लेता हूं. अपने क्षेत्र के 20 से 25 मजदूरों को रोजगार भी देता हूं मेरे यहां पर 12 महीने मजदूर काम करते हैं मेरे द्वारा अपने खेत में केला कपास गन्ना मक्का सोयाबीन और गेहूं लगाया जाता है.
किसान ने दी जानकारी
टीम को किसान मुकेश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मैने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद में बैंक में नौकरी करता था दो बैंकों की मैंने नौकरी छोड़ दी. जहां पर मुझे तीन से चार लाख रुपए सालाना पैकेज था. मैंने यह नौकरी छोड़कर अपने गांव में ही खेती करना शुरू कर दी है.मै 10 एकड़ में मिक्स खेती करता हूं मेरे द्वारा केला कपास गन्ना मक्का सोयाबीन और सब्जी भाजी की खेती की जाती है. में जिससे 7 से 8 लाख रुपए की कमाई कर लेता हूं और अपने क्षेत्र के 20 से 25 लोगों को रोजगार दे रहा हूं 12 महीने मेरे यहां पर लोग काम करते हैं.
बैंक की नौकरी छोड़कर करता हूं खेती
किसान का कहना है कि मैं बैंक में नौकरी करता था मैंने दो प्राइवेट बैंकों की नौकरी छोड़ दी और अब मैं अपने गांव में 4 सालों से खेती कर रहा हूं. मेरी लाखों रुपए की कमाई हो रही है. मैं गांव में एक मॉडल किसान बन गया हूं मेरे यहां पर लोग देखने के लिए आते हैं मेरे द्वारा मिक्स खेती की जाती है जबकि मेरे परिवार के लोग परंपरागत केवल केला और गन्ने की खेती ही करते थे लेकिन अब मैं मिक्स खेती से अच्छी कमाई कर रहा हूं.


