Last Updated:
5 most expensive spells in IPL history: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के हर मैच में रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के उन पांच स्पैल के बारे में जब गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई और वह सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए.
इंडियन प्रीमियर लीग में अब एकतरफा बल्लेबाजों का राज होता जा रहा है. कोई टीम अगर 200 रन भी बना लेती है तो अब उसे सुरक्षित नहीं माना जाता है. ऐसा नहीं है कि इस टूर्नामेंट में अच्छी बॉलिंग नहीं होती है या फिर क्वालिटी गेंदबाज नहीं हैं. इसके पीछे का एक बड़ा कारण ये है कि आईपीएल में अधिकतर पीचें बल्लेबाजों के लिए मददगार बनाई जाती है. यही वजह है कि मैच में गेंदबाजों को खूब रन पड़ते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के ऐसे ही 5 सबसे महंगे स्पैल के बारे में.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर का है. आर्चर आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा स्पैल डालने वाले गेंदबाज हैं. आईपीएल 2025 में आर्चर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 76 रन पड़े थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. इस मैच में सनराइजर्स ने 20 ओवर में रिकॉर्ड 286 रन का स्कोर बनाया था.

आईपीएल में सबसे महंगे स्पैल डालने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दूसरे नंबर पर हैं. शमी ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 75 रन खर्च कर डाले थे. हैरानी की बात ये है कि इतने रन लुटाने के बावजूद उन्हें विकेट नहीं मिल पाया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लिस्ट में तिसरा नाम न्यूजीलैंड के विलियम ओ’रुकी का है. विलियम को भी आईपीएल 2025 में ही जमकर मार पड़ी थी. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले विलियम ओ’रुकी ने आरसीबी के खिलाफ मैच में अपने 4 ओवर में 74 रन लुटाए थे. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि रन लुटाने के साथ उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए थे.

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले मोहित शर्मा ने भी एक मैच में 70 से ज्यादा लुटाए थे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मोहित शर्मा ने अपने चार ओवर के स्पैल में 73 रन खर्च कर डाले थे और वह गुजरात के लिए एक भी विकेट नहीं निकाल पाए.

आईपीएल के सबसे मंहगे स्पैल डालने के मामले में बासिल थम्पी तीसरे नंबर पर हैं. बासिल थम्पी ने साल आईपीएल 2018 में सनराइजर्स की तरफ से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में 70 रन लुटाए थे. थम्पी ने अपने चार ओवर के स्पैल में इतने खर्च करने बावजूद एक भी विकेट नहीं ले पाए. थम्पी का ये रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा था.


