2 C
Munich

भारत के लिए T20I डेब्यू करने वाला सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर, 38 की उम्र में छक्कों की हैट्रिक से मचाया तहलका, एक मैच खेलकर खत्म हुआ करियर

Must read


होमखेलक्रिकेट

T20I डेब्यू करने वाला सबसे बुजुर्ग भारतीय, एक मैच खेलकर खत्म हुआ करियर

Last Updated:

Rahul Dravid the oldest Indian cricketer to debut in t20i: ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ के नाम यह रिकॉर्ड है. द्रविड़ ने 38 साल 232 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जो उनका इस फॉर्मेट में पहला और आखिरी मुकाबला भी साबित हुआ. वनडे और टेस्ट के इस महारथी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने एकमात्र टी20 में छक्कों की हैट्रिक लगाकर तहलका मचा दिया था.

Zoom

राहुल द्रविड़ ने 38 साल 232 दिन की उम्र में किया टी20 डेब्यू.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा बल्लेबाज आया, जिसकी तकनीक के सामने दुनिया के दिग्गज गेंदबाज पानी मांगते नजर आए. जब-जब ये दिग्गज मैदान पर बल्ला लेकर उतरा, अपने धैर्य और क्लास का लोहा मनवाया. गेंदबाज उनके चौके-छक्के या रन बनाए से ज्यादा उनके क्रीज पर टिके रहने से परेशान रहते थे. टेस्ट और वनडे का ये महारथी जब टी20 इंटरनेशनल में उतरा तो पहले ही मैच में लगातार तीन छक्के लगाकर तहलका मचा दिया. हालांकि, इस दिग्गज का डेब्यू मैच ही आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच भी साबित हुआ. 38 साल की उम्र में इस भारतीय ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिससे उनके नाम टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का अनोखा रिकॉर्ड नाम हो गया. ये बल्लेबाज और को नहीं, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान, कोच और क्रिकेट की दुनिया के ‘द वॉल’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ हैं.

द्रविड़ ने 38 साल और 232 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. दिलचस्प यह है कि यही उनका आखिरी मुकाबला भी रहा. इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में मैनचेस्टर के मैदान पर द्रविड़ ने डेब्यू टी20 मैच में 21 गेंदों में 31 रन की पारी खेली. तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए द्रविड़ ने अपनी पारी के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी.

राहुल द्रविड़ ने 38 साल 232 दिन की उम्र में किया टी20 डेब्यू.

दरअसल, उनकी पारी का सबसे यादगार पल तब आया, जब उन्होंने स्पिनर समित पटेल की लगातार तीन गेंदों पर तीन गगनचुंबी छक्के जड़ दिए. उनका यह विस्फोटक रूप देखकर हर कोई पल भर के लिए दंग रह गया था, क्योंकि यह वही द्रविड़ थे, जिन्हें संयमित और धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए दुनिया ने देखा. खैर द्रविड़ ने इस पारी से दिखा साबित किया कि ऐसा नहीं है कि वह तूफानी अंदाज में रन नहीं बना सकते थे, लेकिन उनका अपना एक बैटिंग स्टाइल था, जो गेंदबाजों की हिम्मत को अलग तरह से तोड़ता था. जब-जब द्रविड़ के करियर की बात होती है उनका खेला गया एकमात्र टी20 मुकाबला और पारी के दौरान लगातार तीन छक्कों की चर्चा जरूर होती है.

किसने जीता था मैच?
इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत लिया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 165 रन बनाए थे. टीम ऑलआउट हो गई थी. इसी मैच में अजिंक्य रहाणे ने भी अपना टी20 डेब्यू किया था और उन्होंने शानदार 61 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 169 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भले ही भारत यह मैच हार गया, लेकिन राहुल द्रविड़ की वो आक्रामक पारी आज भी क्रिकेट फैंस के दिलों में जिंदा है.

टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर कौन?
इस विश्व रिकॉर्ड की बात करें तो अब यह रिकॉर्ड किसी ‘टेस्ट प्लेइंग नेशन’ के पास नहीं है. एंड्रयू ब्राउनली ने मार्च 2025 में 62 साल और 145 दिन की उम्र में फॉकलैंड आइलैंड्स के लिए कोस्टा रिका के खिलाफ डेब्यू कर इतिहास रचा था. इनसे पहले यह रिकॉर्ड तुर्की के उस्मान गोकर के नाम था, जिन्होंने 59 साल की उम्र में डेब्यू किया था. दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 50 की उम्र के बाद डेब्यू किया, लेकिन इनमें से कोई भी टेस्ट प्लेइंग नेशन का नहीं है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article