Last Updated:
अफगानिस्तान की टीम अगले महीने भारत में एक मात्र टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए पहुंचेगी. हश्मतुल्लाह शाहिदी को चयनकर्ताओं ने दौरे के लिए टीम की कमान दी है. वनडे में अनुभवी राशिद खान के साथ मोहम्मद नबी की वापसी हुई है.
भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान
नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद टेस्ट और वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. हश्मतुल्लाह शाहिदी भारत के आगामी दौरे पर अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाज को 6 जून से 20 जून के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है.
वनडे टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं. टेस्ट टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा. लंबे फॉर्मेट में रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी की रीढ़ होंगे. टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अफसर जजई और इकराम अलीखिल संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद के इर्द-गिर्द घूमेगा. तेज गेंदबाजी की कमान बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी को सौंपी गई है.
🚨 Afghanistan Squads Are Out 🚨
Here are Afghanistan’s squads for the upcoming Test and ODI series against India, set to begin from June 6-20. 🏏


