Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर 1 में इतिहास रच दिया. कप्तान रजत पाटीदार की तूफानी नाबाद 93 रन की पारी के दम पर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा प्लेऑफ स्कोर बना डाला. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 5 विकेट पर 254 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया.
आरसीबी ने बनाया आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया. टॉस हारकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. ये इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. कप्तान रजत पाटीदार ने इस अहम मुकाबले में आकर 93 रन की नाबाद पारी खेल डाली.
रजत पाटीदार की धमाकेदार पारी और विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पांड्या की पारी के दम पर मंगलवार को आरसीबी ने धर्मशाला में टूर्नामेंट के क्वालिफायर 1 में इतिहास रच दिया. आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट मैच में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मैच को यादगार बना दिया.
Going, going, GONE! 🚀
🎥 Rajat Patidar and Jitesh Sharma providing the big final flourish 🔥


