8.6 C
Munich

ममता बनर्जी ने तीन-तीन बार रद्द की थी रामकथा, कुमार विश्‍वास ने स्‍वयं खोला राज

Must read


होमताजा खबरदेश

ममता बनर्जी ने तीन-तीन बार रद्द की थी रामकथा, कुमार विश्‍वास ने खोला राज

Last Updated:

kumar vishwas ramkatha- कुमार विश्वास ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार ने कोलकाता में उनकी रामकथा का आयोजन तीन-तीन बार रद्द किया है.सका खुलासा स्‍वयं कुमार विश्‍वास ने किया एक रामकथा के दौरान किया. साथ ही, उन्‍होंने यह बताया कि आयोजकों से कहा था कि 9 मई के लिए आप लोग एक आडिटोरियम बुक कर लो.

Zoom

विश्‍वास ने बताया कि छह माह पहले आडिटोरियम की कर रखी थी बुकिंग.

नई दिल्‍ली. कवि डॉ. कुमार विश्वास की कोलकाता में आयोजित होने वाली राम कथा को ममता बनर्जी सरकार ने तीन-तीन बार रद्द किया था. इसका खुलासा स्‍वयं कुमार विश्‍वास ने किया एक रामकथा के दौरान किया. साथ ही, उन्‍होंने यह बताया कि आयोजकों से कहा था कि 9 मई के लिए आप लोग एक आडिटोरियम बुक कर लो. सोशल मीडिया में कुमार विश्‍वास का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.

उन्‍होंने बताया कि कोलकाता में धोनो धान्य ऑडिटोरियम रामकथा के लिए छह माह पहले बुकिंग कर ली थी. आयोजन से चार माह पहले सभी के टिकट वगैरह बुक हो चुके थे. अखबारों और अन्‍य माध्‍यमों से प्रचार भी शुरू हो गया. राम कथा से पहले आयोजको ने सूचना दी कि प्रशासन ने आयोजन को कैंसिल कर दिया गया है. उसमें कारण अपरिहार्य कारण बताया है. इसके बाद आयोजनों ने दूसरा आडिटोरियम बुक किया. वहां से भी कैंसिल कर दिया गया. इसी दौरान आयोजकों में से एक ने कहा कि उनका बड़ा सा बैंक्‍वेट हाल है. उसमें आयोजन कर सकते हैं. यहां पर भी पुलिस प्रशासन से अनुमति ली गयी. पर बुकिंग के दो घंटे बाद पुलिस ने उसको भी कैंसिल कर दिया. यहां पूरा वीडियो देखें. 

डीजीपी ने कहा…

कुमार विश्‍वास ने बताया कि इसके बाद उन्‍होंने स्‍वयं राज्‍य के डीजीपी पीयूष पांडेय से बात की और इसका कारण पूछा. विश्‍वास के अनुसार उन्‍होंने कहा ‘ मैं नौकरशाह हूं, इसलिए कुछ बोल नहीं सकता हूं. वैसे मैं भी आपकी राम कथा सुनता हूं’. उन्‍होंने बताया इसी दौरान किसी ने कहा कि आप कोर्ट चले जाएं. इसके दो बाद उनका फोन आया और पूछा ‘आप कोर्ट गए क्‍या’ . विश्‍वास ने जवाब दिया’ उनका कोर्ट एक ही है’. इसके बाद आयोजको से कहा था कि राम कथा के लिए नौ मई को आडिटोरियम बुक कर लो. इस तरह कुमार विश्‍वास ने ममता बनर्जी द्वारा राम कथा को बार बार रद्द करने का खुलासा किया.

पूरा मामला ये है

कुमार विश्वास को 1 और 2 मार्च को शहर में तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन अचानक सभी आयोजन निरस्त कर दिए गए. इन कार्यक्रमों में महाराजा अग्रसेन धाम, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जैसे तीन आयोजन थे.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article