18.1 C
Munich

महाराणा प्रताप की जयंती पर निकल रही शोभायात्रा पर पथराव, कई घायल, जानें क्यों हुई झड़प

Must read


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा पर पथराव का मामला सामने आया है. जहां पथराव में कई लोग घायल हुए तो कई गाड़ियों के शीशे टूटे हैं. पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है. हापुड़ डीएम कविता मीणा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर मौजूद है. दुकान से गुटका खरीदने के द्वारा कहा सुनी को लेकर बीते दिन शनिवार को पथराव हुआ है. धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में यह पथराव हुआ है.

Zoom

हापुड़ में पथराव.

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के दौरान निकाली गई बाइक रैली अचानक हिंसा की चपेट में आ गई. सिरोधन गांव से देहरा तक जा रही रैली में उस समय तनाव फैल गया, जब कार्यक्रम स्थल पर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. घटना के बाद कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देहरा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कथित तौर पर दिए गए एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पहले बहस हुई, फिर कुछ ही मिनटों में मामला हिंसक झड़प में बदल गया. उपद्रव के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

सबसे बड़ा सवाल पुलिस और प्रशासन की तैयारियों पर उठ रहा है. महाराणा प्रताप जयंती को देखते हुए पहले से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने का दावा किया गया था. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और रैली की निगरानी की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद उपद्रवियों ने खुलेआम बवाल किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती दिखाई जाती तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती.

हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी. इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article