Last Updated:
चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आज टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेलने उतरेंगे. इस बात को लेकर एक दिन पहले ही हर तरफ चर्चा हो रही है. इसको लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने एक पोस्ट शेयर किया है.
महेंद्र सिंह धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायरमेंट की खबरों पर अश्विन ने किया पोस्ट
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी घरेलू मैच की तैयारी कर रही है. एक सवाल ने पूरे माहौल को पूरी तरह बदल दिया है. क्या एमएस धोनी चेपॉक में खेलेंगे? एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी के मैच से एक दिन पहले के ट्रेनिंग सेशन के बाद से ही फैंस उनकी उपलब्धता को लेकर हर छोटी-बड़ी जानकारी तलाश रहे हैं. माहौल गरम है कि ये धुरंधर चेन्नई के लिए चेन्नई में आखिरी बार खेलने उतरेगा और इसके बाद फिर आईपीएल में कभी उनको खेलते नहीं देख पाएंगे.
एक तरफ जहां हर कोई महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल के रिटायर होने की बात कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. सबको इसी बात की चिंता है कि क्या चेन्नई में होने वाला ये मुकाबला धोनी युग का अंत होगा. ऐसे में माही के साथी रहे पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन के पोस्ट ने हंगामा मचा दिया. उन्होंने लिखा, “आज नहीं हो रहा!”
Not happening today! In 2027? May be
Don’t think any batting changes will happen.


