11.7 C
Munich

मां के लिए था सेलिब्रेशन… वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सामने छिपाया फिर ड्रेसिंग रूम में जज्बातों का इजहार

Must read


होमखेलक्रिकेट

मां के लिए था सेलिब्रेशन! वैभव ने ड्रेसिंग रूम में किया जज्बातों का इजहार

Last Updated:

IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 38 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी का सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बना हुआ है. मैच के बाद वैभव ने बताया कि उनका ये सेलिब्रेशन बस ऐसे ही था, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उन्होंने अपने सेलिब्रेशन की असली कहानी बताई.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपने सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार 93 रनों की पारी से राजस्थान रॉयल्स ने करो या मरो के मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है. वैभव ने अपनी पारी में सिर्फ 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे. बल्लेबाजी के दौरान वैभव ने जब अपनी फिफ्टी पूरी की तो उन्होंने उसे एक खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.

ऐसे में जाहिर सी बात थी कि मैच के बाद उनसे उनके सेलिब्रेशन के बारे में पूछा जाता. ठीक ऐसा हुआ भी, वैभव जब प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे तो सेलिब्रेशन के बारे में उन्होंने बताया कि वह बस कुछ अलग ट्राई करना चाहते थे, लेकिन जब ड्रेसिंग रूम में पहुंचते तो उन्होंने अपने जश्न के पीछे की असली सच्चाई बताई.

मां के लिए था वैभव का सेलिब्रेशन

फिफ्टी पूरी होने के बाद वैभव ने अपने दोनों हाथों से A का साइन बनाया. ड्रेसिंग में वैभव से राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर में जब उनसे सेलिब्रेशन के बारे में पूछा तो पहले उन्होंने इसे पर्सनल बताया, लेकिन तुरंत ही वैभव ने ये बता दिया कि उनका सेलिब्रेशन उनकी मां के लिए था. क्योंकि वैभव के मां का नाम A अक्षर से शुरू होता है. वैभव सूर्यवंशी की मां का नाम आरती है. इसलिए उन्होंने A साइन बनाकर अपनी पारी उन्हें समर्पित किया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article