16 C
Munich

मान सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी Z+ सिक्‍योरिटी, अब किसने संभाली सुरक्षा की कमान – bhagwant mann government withdraw Raghav Chadha z plus security

Must read


होमताजा खबरदेश

मान सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी Z+ सिक्‍योरिटी, अब किसने संभाली सुरक्षा

Last Updated:

Raghav Chadha Z+ Security: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा लगातार खबरों में बने हुए हैं. आम आदमी पार्टी ने उन्‍हें संसद के ऊपरी सदन से बतौर डिप्‍टी लीडर के पद से हटा दिया. इसके बाद से राघव लगातार सोशल मीडिया में पोस्‍ट साझा करते रहे हैं. अब पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने उनकी जेड प्‍लस सिक्‍योरिटी वापसी ले ली है.

Zoom

पंजाब की AAP सरकार ने राघव चड्ढा से उनकी Z+ सिक्‍योरिटीर छीन ली है. (फाइल फोटो/PTI)

Raghav Chadha Z+ Security: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से राघव चड्ढा को दी जा रही Z+ सिक्‍योरिटी कवर को हटा लिया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राघव को राज्‍यसभा में पार्टी के डिप्‍टी लीडर के पद से हटाने के कुछ दिनों बाद पंजाब सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है.

पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की Z+ श्रेणी की सुरक्षा को पंजाब पुलिस द्वारा वापस ले लिया गया है. ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला पिछले हफ्ते लिया गया और इसे पार्टी नेतृत्व के साथ उनके बढ़ते मतभेदों के संदर्भ में देखा जा रहा है. हालांकि, अब उन्हें केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब तक कि औपचारिक केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं हो जाती.

पार्टी से बढ़ती दूरी

आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहे इस विवाद ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. हाल ही में पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से भी हटा दिया था. इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा था कि उन्हें हराया नहीं गया, बल्कि चुप कराने की कोशिश की गई है. उनके इस बयान को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सीधे संदेश के तौर पर देखा गया. पार्टी के कुछ नेताओं ने चड्ढा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के बजाय सॉफ्ट पीआर में ज्यादा ध्यान दिया. इन आरोपों के चलते पार्टी और चड्ढा के बीच दूरी और बढ़ती नजर आ रही है.

राघव चड्ढा का पक्ष

राघव चड्ढा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि संसद में उनका काम जनहित के मुद्दों को उठाना है, न कि केवल हंगामा करना. इस बीच, राघव चड्ढा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं. उन्होंने कई वीडियो और पोस्ट साझा कर अपने कामकाज को सामने रखा है और पार्टी की आलोचनाओं का जवाब दिया है. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पर ‘इंट्रेस्टिंग थॉट’ टिप्पणी की थी, जिसकी काफी चर्चा हुई. इसमें सुझाव दिया गया था कि उन्हें अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए. इससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं.

‘नेवर आउटसाइन द मास्‍टर’

इसके अलावा राघव चड्ढा ने एक किताब के अध्याय ‘Never Outshine the Master’ की तस्वीर भी साझा की, जिसे कई लोग अरविंद केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं. मौजूदा घटनाक्रम ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में AAP के भीतर राजनीतिक समीकरण और बदल सकते हैं.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article