16 C
Munich

शुरु में उसने मुझे… पाकिस्तान ओपनर साहिबजादा फरहान ने जसप्रीत बुमराह को लेकर फिर खोला मुंह

Must read


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान ओपनर साहिबजादा फरहान ने जसप्रीत बुमराह को लेकर फिर खोला मुंह

Last Updated:

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खेलने पर बात की है. उन्होंने कहा, “अगर आप देखें तो शुरुआत में उन्होंने मुझे काफी टफ टाइम दिया. वह स्लोअर वन, यॉर्कर और बाउंसर डाल रहे थे. वह गेंद को स्विंग भी कराते हैं, आउटस्विंग और इनस्विंग दोनों. उन्हें खेलना वाकई बहुत मुश्किल है. “

Zoom

पाकिस्तान ओपनर साहिबजादा फरहान ने जसप्रीत बुमराह को खेलने पर की बात

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम हाल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भले ही हद से ज्यादा बुरा रहा लेकिन ओपनर साहिबजादा फरहान ने जमकर वाहवाही लूटी. दो शतक जमाने के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए. एशिया कप में ही उन्होंने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छक्के जमाकर सुर्खियां बटोरी थी. पिछले साल (2025 में) एशिया कप में भारत का तीन बार सामना किया था. इन तीनों मुकाबलों में उनके ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर तीन छक्के लगाए थे.

जसप्रीत बुमराह को तीन छक्के जड़ने में से दो ग्रुप ए के मैच में 14 सितंबर को और एक फाइनल में 28 सितंबर को लगे थे. इसके बाद फरहान भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में काफी चर्चा में आ गए थे. पाकिस्तान लौटने के बाद वह एक डॉक्यूमेंट्री में भी नजर आए थे. इसमें उन्होंने बुमराह पर छक्के लगाने और उन पर हावी होने के अपने अनुभव के बारे में बात की थी. अब एशिया कप 2025 के छह महीने से ज्यादा समय बाद फरहान ने एक बार फिर बुमराह का सामना करने के अपने अनुभव को साझा किया है. उन्होंने कहा है कि बुमराह को छक्का मारने से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला.

ESPN क्रिकइन्फो द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में फरहान ने यह भी माना कि शुरुआत में बुमराह ने स्लोअर वन, यॉर्कर और बाउंसर डालकर उन्हें काफी परेशान किया था. फरहान ने वीडियो में कहा, “अगर बुमराह की बात करें तो मुझे नहीं लगता कि उस (भारतीय) टीम में सिर्फ बुमराह ही थे. सभी गेंदबाज बेहतरीन थे, जैसे अक्षर पटेल और कुलदीप यादव. तो ऐसा नहीं था कि सिर्फ बुमराह थे. लेकिन मैंने शुरुआत बुमराह से की थी. जब आप किसी अच्छे खिलाड़ी को छक्का मारते हैं तो एक खिलाड़ी के तौर पर आपको आत्मविश्वास मिलता है.

उन्होंने कहा, “अगर आप देखें तो शुरुआत में उन्होंने मुझे काफी टफ टाइम दिया. वह स्लोअर वन, यॉर्कर और बाउंसर डाल रहे थे. वह गेंद को स्विंग भी कराते हैं, आउटस्विंग और इनस्विंग दोनों. उन्हें खेलना वाकई बहुत मुश्किल है. आपको अपना तरीका निकालना पड़ता है. और जब आप उस चीज को पार कर लेते हैं, तो बाकी गेंदबाज आपको आसान लगने लगते हैं, मेरी यही सोच है.”

फरहान एशिया कप में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे (7 मैचों में 217 रन) और उन्होंने अपनी फॉर्म आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बरकरार रखी. 2026 के इस टूर्नामेंट में फरहान ने सलमान अली आगा की कप्तानी में छह मैच खेले और दो शतक व दो अर्धशतक की मदद से कुल 383 रन बनाए. हालांकि भारत के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल सके.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article