8.1 C
Munich

मार्श के तूफान के बाद पूरन ने बरसाए छक्के, लखनऊ ने चौथी जीत से सीएसके का किया काम खराब

Must read


होमखेलक्रिकेट

मार्श के तूफान के बाद पूरन ने बरसाए छक्के, लखनऊ ने जीत से सीएसके का बिगाड़ा खेल

Last Updated:

CSK vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 की अपनी चौथी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से शिकस्त दी. लखनऊ की इस जीत में पहले गेंद से आकाश सिंह चमक और फिर रन चेज में मिचेल मार्श के बाद निकोलस पूरन ने छक्कों की बरसात करते हुए आसान जीत दिला दी. चेन्नई ने इस हार के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लखनऊ पहले ही टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है.

Zoom

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से जीता मैच.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से धूल चटा दी. प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी ऋषभ पंत की लखनऊ की यह सीजन में चौथी जीत है. लखनऊ की इस जीत ने सीएसके का खेल बिगाड़ दिया है. सीएसके को अब टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अपने बचे दोनों मुकाबले जीतने ही होंगे. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 188 रन का टारगेट रखा, जिसे मिचेल मार्श की तूफानी पारी और निकोलस पूरन के 17वें ओवर में लगातार चार छक्कों से लखनऊ ने 20 गेंदे रहते हासिल कर लिया. सीएसके इस मुकाबले में हार के साथ एक पायदान नीचे चली गई है. सीएसके के 12 मुकाबलों में 12 अंक हैं और टीम छठे स्थान पर है. लखनऊ अभी भी आखिरी पायदान पर ही है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article