20.5 C
Munich

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का रवि शास्त्री को सम्मान, वानखेड़े में अब उनके नाम का स्टैंड

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुंबई क्रिकेट का रवि शास्त्री को सम्मान, वानखेड़े में अब उनके नाम का स्टैंड

Last Updated:

Ravi Shastri Stand at Wankhede Stadium: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) इस गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में अपने दिग्गज क्रिकेटरों को एक खास सम्मान देने जा रहा है. इस समारोह में ‘रवि शास्त्री स्टैंड’ का भव्य अनावरण किया जाएगा. सिर्फ शास्त्री ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के अन्य सितारों को भी यह सम्मान मिलेगा. स्टेडियम के अलग-अलग प्रवेश द्वारों को दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोल्कर और डायना इडुल्जी जैसे महान खिलाड़ियों की याद में उन्हें समर्पित किया जाएगा.

Zoom

वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री स्टैंड.

नई दिल्ली. मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) वानखेड़े स्टेडियम में नए रवि शास्त्री स्टैंड का अनावरण करेगा और दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना इडुल्जी के नाम पर स्टेडियम के गेट समर्पित करके अपने महान क्रिकेटरों को सम्मान देगा. इस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि होंगे. एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाईक भी मौजूद रहेंगे, साथ ही परिषद के सदस्य, पदाधिकारी और क्रिकेट जगत के लोग भी शामिल होंगे.

इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला एमसीए की परिषद ने फरवरी में बैठक में लिया था. वानखेड़े स्टेडियम में प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल एक स्टैंड का नाम भारत के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रवि शास्त्री के नाम पर रखा जाएगा. यह सम्मान उन्हें मुंबई और भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ी, कप्तान और कोच के तौर पर दिए गए योगदान के लिए दिया जा रहा है.

वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री स्टैंड.

इसके अलावा गेट नंबर तीन, पांच और छह का नाम क्रमशः दिलीप सरदेसाई गेट, डायना इडुल्जी गेट और एकनाथ सोल्कर गेट रखा जाएगा. नाईक ने कहा, यह समारोह मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का मौका है क्योंकि हम नौ अप्रैल को इन महान हस्तियों को सम्मानित करने के लिए एक साथ आ रहे हैं. रवि शास्त्री स्टैंड का अनावरण और दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोल्कर और डायना इडुल्जी के नाम पर गेट समर्पित करना इन महान हस्तियों के योगदान के प्रति हमारे सम्मान को दिखाता है.

MCA के प्रेसिडेंट अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘यह समारोह मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का पल है, क्योंकि 9 अप्रैल को हम इन महान हस्तियों को सम्मानित करने के लिए एक साथ आ रहे हैं. रवि शास्त्री स्टैंड का अनावरण और साथ ही स्टेडियम के गेट्स को दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना इडुल्जी को समर्पित करना, उनके अमूल्य योगदान के प्रति हमारे गहरे सम्मान को दर्शाता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम वानखेड़े स्टेडियम में उनकी विरासत का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं और साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी उन्हीं मूल्यों को बनाए रखने और महानता हासिल करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article