18.1 C
Munich

OYO Hotel में छापा मारा तो पुलिसवाले भी दंग रह गए, महिलाओं की बुकिंग और सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट, आखिर क्‍या खेल चल रहा था?

Must read


Last Updated:

OYO Hotel Raid News : इस पूरे मामले ने न सिर्फ लोकल लेवल पर सनसनी फैला दी है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ओयो होटल में इस तरह से ऐसे रैकेट इतने समय तक बिना किसी रोक-टोक के कैसे चलते रहे. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का व्यापक खुलासा किया जाएगा. ये पूरा सेक्‍स रैकेट का खेल कैसे चल रहा था, आइये समझते हैं..

Zoom

OYO होटल में चल रहा था गंदा खेल..

एटा : यूपी के एटा में एक आम सा दिखने वाला ओयो होटल (OYO Hotel) अचानक सुर्खियों में आ गया, जब पुलिस की टीम ने देर शाम यहां छापा मारा. बाहर से सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा था. कमरे, मोबाइल और संदिग्ध गतिविधियां पुलिस को बड़ा संकेत दे रही थीं कि यहां सिर्फ ठहरने का काम नहीं हो रहा. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला और पेचीदा होता गया. इस रेड ने न सिर्फ इलाके में हलचल मचा दी, बल्कि ओयो होटल चलने के तौर-तरीकों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए. ये पूरा मामला आखिर क्‍या है, आइये जानते हैं..

एटा में एसएसपी डॉ इलामारन के निर्देशन में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने OYO होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई सीओ सिटी कृतिका सिंह की अगुवाई में की गई, जहां कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड ओवरब्रिज के पास स्थित न्यू क्लासिक OYO होटल पर छापा मारा गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के अंदर कई महिलाएं और पुरुष संदिग्ध हालत में मिले. शुरुआती पूछताछ में ही यह साफ हो गया कि यहां संगठित तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था. मौके से पुलिस ने मोबाइल फोन, नकदी और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जो इस पूरे नेटवर्क की पुष्टि करती है.

जांच में सामने आया कि होटल संचालक और मैनेजर मिलकर इस रैकेट को चला रहे थे. ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को बुलाया जाता था और पूरी प्रक्रिया को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाता था. खास बात यह रही कि पेमेंट का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से सीधे होटल मालिक के खाते में ट्रांसफर किया जाता था, जिसके बाद रकम का बंटवारा किया जाता था.

पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर मनवीर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, छापेमारी के दौरान पकड़े गए अन्य लोगों को गवाह मानते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

फिलहाल पुलिस होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क अपेक्षा से कहीं बड़ा हो सकता है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article