5.3 C
Munich

मुकुल चौधरी की जादुई पारी के बाद क्या संजीव गोयनका देंगे मर्सिडीज कार? जानें वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुकुल चौधरी की जादुई पारी के बाद क्या संजीव गोयनका देंगे मर्सिडीज कार?

Last Updated:

Is Sanjiv goenka gifts Mercedes car gift Mukul Choudhary: केकेआर के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रन ठोककर लखनऊ को जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वायरल दावों के मुताबिक एलएसजी टीम मालिक संजीव गोयनका उन्हें मर्सिडीज कार गिफ्ट कर रहे हैं. लेकिन क्या यह सच है? जानिए इस रोमांचक मैच की कहानी और मुकुल की उस पारी का सच जिसने कप्तान ऋषभ पंत को भी बोलने पर मजबूर कर दिया.

Zoom

मुकुल चौधरी को क्या गोयनका ने कार गिफ्ट में दी है?

नई दिल्ली. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रातों-रात सनसनी बनने वाले मुकुल चौधरी की चर्चा आज हर जुबां पर है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 9 अप्रैल की रात जो हुआ, उसने न केवल लखनऊ सुपर जायंट्स को हारी हुई बाजी जिता दी, बल्कि सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी गर्म कर दिया है. मैच के बाद एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका, मुकुल की पारी से इतने खुश हुए कि उन्होंने उन्हें 4.10 करोड़ की मर्सिडीज जीएलएस कार गिफ्ट करने का ऐलान किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे ने प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है. हालांकि, सच यह है कि अब तक किसी भी आधिकारिक सूत्र या लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है. संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) जीत के बाद निश्चित रूप से भावुक और खुश नजर आए, लेकिन मर्सिडीज कार गिफ्ट करने वाली खबर फिलहाल अपुष्ट है. अक्सर आईपीएल में युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद ऐसी अफवाहें उड़ती हैं, लेकिन बिना आधिकारिक बयान के इन पर यकीन करना जल्दबाजी होगी.

मुकुल चौधरी को क्या गोयनका ने कार गिफ्ट में दी है?



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article