5 C
Munich

बेंगलुरु में जॉम्बी ड्रग का भयंकर खौफ? 32 सेकंड के वीडियो ने उड़ाई पुलिस की नींद, मेडिकल टेस्ट में खुला गया राज

Must read


होमताजा खबरदेश

बेंगलुरु में जॉम्बी ड्रग का खौफ? 32 सेकंड के वीडियो ने उड़ाई पुलिस की नींद

Last Updated:

बेंगलुरु पुलिस ने हेमंत कुमार नाम के एक लड़के को अरेस्ट किया है. उसने यह वीडियो तीन दिन पहले रिकॉर्ड किया था. हेमंत एक आईवियर ब्रांड में काम करता है. उसने सात अप्रैल को सड़क पर एक आदमी को देखा था. वह आदमी नशे में था और बहुत अजीब हरकतें कर रहा था. हेमंत ने उसका 32 सेकंड का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया. वीडियो में दावा किया गया कि यह जॉम्बी ड्रग का असर है. पुलिस ने अब हेमंत से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है.

Zoom

जॉम्बी ड्रग को लेकर पुलिस ने 25 लोगों को नोटिस भेजा है.

बेंगलुरु. बेंगलुरु पुलिस उन लोगों को नोटिस जारी करेगी जिन्होंने एक वायरल वीडियो को शेयर किया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि ‘जॉम्बी ड्रग’ का सेवन बड़े पैमाने पर हो रहा है. पुलिस ने इस तरह की बिना पुष्टि वाली जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है. सिटी पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो फैलाने वाले सभी लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना किसी आधार के दावे शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में 25 से ज्यादा लोगों को नोटिस मिलने की संभावना है.

यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर बेंगलुरु का एक व्यक्ति ‘जॉम्बी ड्रग’ के असर में दिख रहा था. हालांकि, पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि नशीले पदार्थों के सेवन का कोई सबूत नहीं मिला है. कमिश्नर ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का पता लगाया गया, उसके मेडिकल टेस्ट किए गए और उसमें किसी भी तरह के नशीले पदार्थ नहीं पाए गए. बेंगलुरु पुलिस ने हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वह वीडियो अपलोड किया था. इसके बाद उसने एक वीडियो जारी कर उसने माफी मांगी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह दावा करते हुए क्लिप अपलोड की थी कि विदेशों में इस तरह के नशे का सेवन आम बात है.

कमिश्नर ने कहा कि टिप्पणियां और निष्कर्ष केवल मेडिकल रिपोर्ट और सत्यापित तथ्यों पर आधारित होने चाहिए. अटकलों के आधार पर किसी की बदनामी या चरित्र हनन नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इस तरह की गुमराह करने वाली सामग्री पोस्ट या शेयर करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के आरोप लगाने या झूठी जानकारी शेयर करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानूनी नतीजों का सामना करना पड़ेगा. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है.

एक्टर दुनिया विजय, पूर्व पुलिस कमिश्नर व भारतीय जनता पार्टी के नेता भास्कर राव समेत कई लोगों ने बड़े पैमाने पर इस वीडियो को शेयर किया. पुलिस ने बताया कि चल रही कार्रवाई के तहत उन्हें भी नोटिस जारी किए जा सकते हैं. अधिकारियों ने दोहराया कि बिना सबूत के गलत जानकारी फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता से सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी से काम करने की अपील की.

बता दें कि कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने एक वायरल वीडियो पोस्ट करके दावा किया था कि बेंगलुरु शहर में ‘जॉम्बी ड्रग्स’ उपलब्ध हैं. गृह मंत्री जी परमेश्वर ने यह साफ किया है कि बेंगलुरु में ऐसी कोई ड्रग्स मौजूद नहीं हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने शराब पी रखी थी और साथ में गोलियां भी खाई थीं, जिसकी वजह से वह एक सार्वजनिक सड़क पर अजीब तरह से बर्ताव कर रहा था.

बेंगलुरु की बाग़लूर पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसने यह वीडियो तीन दिन पहले रिकॉर्ड किया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. वीडियो में एक व्यक्ति दिन-दहाड़े एक व्यस्त मुख्य सड़क पर अपनी शारीरिक हाव-भाव से ‘जॉम्बी’ जैसा बर्ताव करता हुआ दिखाई दे रहा था. पुलिस ने शहर में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का भी पता लगा लिया है. उसकी मेडिकल जांच की गई ताकि यह पता चल सके कि उसके शरीर में कोई नशीला पदार्थ तो नहीं है. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला.

आरोपी हेमंत कुमार एक आईवियर ब्रांड में फील्ड एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है. पुलिस की जांच में पता चला कि 7 अप्रैल को सुबह लगभग 11:30 बजे जब वह बागलूर मुख्य सड़क से गुजर रहा था, तो उसने एक व्यक्ति को नशे की हालत में देखा, जिसे चलने में दिक्कत हो रही थी और वह अजीब तरह से बर्ताव कर रहा था. पुलिस ने बताया कि उसने उस व्यक्ति का 32 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. पुलिस वीडियो में दिख रहे स्कूटर की मदद से उस व्यक्ति का पता लगाने में कामयाब रही. यह क्लिप बाद में वायरल हो गई और इसने तथाकथित ‘जॉम्बी ड्रग्स’ को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article