9.3 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी में सचिन जैसी झलक, पर जल्दबाजी क्यों? कुंबले ने स्पेशल टैलेंट को लेकर कही ये चुभती हुई बात

Must read


होमखेलक्रिकेट

सूर्यवंशी में सचिन जैसी झलक, पर जल्दबाजी क्यों? कुंबले ने कही चुभने वाली बात

Last Updated:

Anil Kumble on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की चर्चाओं के बीच दिग्गज अनिल कुंबले ने धैर्य रखने की सलाह दी है. कुंबले का मानना है कि वैभव में सचिन तेंदुलकर जैसी असाधारण प्रतिभा है, लेकिन उन पर उम्मीदों का बेवजह बोझ डालना ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वैभव के पास अभी काफी समय है और चयनकर्ताओं को इस ‘स्पेशल टैलेंट’ को सोच-समझकर तराशना चाहिए ताकि वह भविष्य का बड़ा सितारा बन सके.

Zoom

कुंबले का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने में हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए.

मुंबई.  आईपीएल में शानदार खेल दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में लेने की बढ़ती मांग के बीच दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि इस फैसले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. एक बातचीत में कुंबले ने कहा कि जब किसी खिलाड़ी में खास टैलेंट होता है तो उसे ज्यादा देर तक रोका नहीं जा सकता, लेकिन ज्यादा उम्मीदों का दबाव इस युवा खिलाड़ी पर बेवजह बोझ डाल सकता है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब खुद खिलाड़ी ही दे सकता है.

80 के दशक में 16 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी खास प्रतिभा से टीम में जगह बनाई थी. कुंबले ने कहा कि सूर्यवंशी में बहुत टैलेंट है और उसने अब तक सब कुछ सही किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि उसके पास अभी समय है. उन्होंने कहा कि दस साल बाद भी वह सिर्फ 25 साल का ही होगा.

कुंबले ने कहा कि क्रिकेट में सफलता का कोई तय रास्ता नहीं होता और खिलाड़ी अपने करियर के अलग-अलग पड़ाव पर उभर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक वैभव की बात है तो अगले साल या दो साल बाद, लेकिन जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, चयनकर्ताओं की नजर जरूर उस पर होगी.

भारत में 2036 ओलंपिक होने की संभावना पर कुंबले ने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए एक बड़ा मौका होगा जिससे अलग-अलग खेलों में नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि जब तक हर खेल में रोल मॉडल नहीं होंगे, युवाओं के लिए आगे बढ़ना मुश्किल होगा. ओलंपिक की मेजबानी से क्रिकेट के अलावा भी रोल मॉडल सामने आएंगे जो देश के लिए मेडल जीतेंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article