Last Updated:
निर्मला देवी की डेरी में उत्पादित होने वाला दूध पराग अमूल मदर डेयरी के साथ-साथ गांव के स्थानीय लोगों की डायरी के साथ अलग-अलग स्थान पर जाता है और उनकी बिक्री घर से हो जाती है.
Amethi: जीवन में कई तरह की मुश्किलें आती हैं. कुछ लोग इनसे हार मान लेते हैं, तो कुछ इनका डटकर मुकाबला करते हैं. मुश्किलों के सामने हार न मानने वाली ऐसी ही महिला हैं अमेठी की निर्मला देवी है. उन्होंने अपने गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी प्रगतिशील पशुपालक के रूप में पहचान बनाई है. आज वह दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय से अच्छी कमाई कर रही हैं. निर्मला देवी खुद सफल होने के साथ ही दूसरी महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर उनके जीवनयापन में मदद कर रही हैं.
निर्मला देवी अमेठी जिले के शाहगढ़ ब्लॉक की रहने वाली हैं. उन्होंने 13 जनवरी 2005 को तीन गायों के साथ दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय शुरू किया था. शुरुआत में उन्हें अपेक्षित मुनाफा नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय मुश्किलों का सामना किया. लगातार मेहनत और प्रयासों के बाद उनका काम धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया. आज वह जिले की एक सफल और प्रगतिशील महिला पशुपालक के रूप में जानी जाती हैं.
हर महीने 6000 क्विंंटल दूध उत्पादन का दावा
निर्मला देवी के पास करीब 70 से अधिक गाय और भैंस हैं. उनके अनुसार, प्रतिदिन करीब दो क्विंंटल दूध का उत्पादन होता है. इस हिसाब से महीने भर में लगभग 6000 क्विंंटल दूध का उत्पादन होता है. इससे उन्हें अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा, वह दूध से तरह-तरह के उत्पाद भी तैयार करवाती हैं. इन उत्पादों की बिक्री भी उनके पशुपालन व्यवसाय में मददगार साबित हो रही है. इस कारोबार से उन्हें लाखों रुपये की कमाई हो रही है.
जीवन में कभी नहीं माननी चाहिए हार
लोकल 18 से बातचीत में निर्मला देवी ने बताया कि पशुपालन का व्यवसाय एक अच्छा विकल्प है. शुरुआत में उन्हें थोड़ी घबराहट हुई थी. अक्सर लोग कोई काम शुरू करने से पहले ही असफलता के बारे में सोचने लगते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले हर पहलू को समझना चाहिए. निर्मला देवी के मुताबिक, अगर सही सोच और मेहनत के साथ पशुपालन किया जाए, तो इससे बेहतर कोई व्यवसाय नहीं है. उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए. उन्होंने भी मुश्किलों के सामने हार नहीं मानी और आज सफल हैं. वह दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं.
