17.4 C
Munich

मेरठ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी यह सरकारी स्कीम, 15 दिनों की मुफ्त ट्रेनिंग के साथ खाने की भी सुविधा, साथ में मिलेगी ₹3,750 की छात्रवृत्ति!

Must read


Last Updated:

Meerut News: ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए योगी सरकार की एक और बेहतरीन पहल सामने आई है. क्रांतिधरा मेरठ के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले ऐसे युवक-युवतियां जो मुफ्त में सिलाई (दर्जी) और ब्यूटीशियन का कोर्स करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विशेष कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत नए बैच की शुरुआत की जा रही है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अब लाइव हो चुकी है.

Meerut News: क्रांति धरा मेरठ से संबंधित ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवक-युवती अगर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाना चाहते है. ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे है, जिनके माध्यम से उन्हें सिलाई एवं ब्यूटीशियन से संबंधित कोर्स में निःशुल्क माध्यम से अध्ययन कराया जाएं. वह अपने गांव में ही इसका लाभ लेते हुए बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ा सके. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जिला ग्रामोद्यग विभाग द्वारा विशेष रूप से ट्रेनिंग में उपलब्ध कराने के लिए नए बैच की शुरुआत की जा रही है. जिसको लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन बातों को देखते हुए लोकल -18 की टीम द्वारा भी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी से खास बातचीत की गई.

इस तरह से मिलेगा प्रशिक्षण 
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जनपद मेरठ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार नवयुवक, युवतियों को विभिन्न ग्रामोद्योगी उद्योगो में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा संचालित कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी  इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि इसमें एससी,एसटी/सामान्य वर्ग के 25-25 दर्जी एवं एससी-एसटी 50 व सामान्य वर्ग के 25 ब्यूटी पार्लर उद्योग नवयुवतियों/महिलाओं को मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र नजीबाबाद, जनपद बिजनौर द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिससे कि वह आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा सके.

इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन 
उन्होंने बताया कि जो भी युवा संबंधित प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं. उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. साथ ही नवयुवक एवं युवतियां जो ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासी है, वे अपना आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://khadi.mectoi.com/ पर जाकर ऑनलाईन (फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र (अनुसुचित जाति) व बैंक पासबुक) सेवाओ के अंन्तर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम पर 25 मई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है. प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन स्कोर कार्ड के माध्यम से किया जाएगा. उसके बाद चयनित आवेदको का प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थियों की सुविधाओं के अनुरूप मडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र नजीबाबाद, जनपद बिजनौर/तहसील स्तर/ब्लाक स्तर/जनपद स्तर पर आवश्यकतानुसार मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा अनावासीय संचालित किए जाएगे.

छात्रवृत्ति की भी है सुविधा
बताते चलें किप्रशिक्षण समाप्ति के उपरान्त छात्रवृत्ति के रूप में कुल धनराशि 3,750 रुपए प्रति प्रशिक्षार्थी को उनके बैंक खाते में आरटीजीएस/एनईसफटी प्रक्रिया के माध्यम से स्थानान्तरित किया जाएगा. प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षार्थियों को जलपान/मध्यान्ह भोजन की निःशुल्क व्यवस्था प्रशिक्षण केन्द्र के नामित प्रभारी द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के‌ लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 60-सी 2 जनता नगर निकट होटल हारमनी इन, गढ रोड, मेरठ पर किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article