17.4 C
Munich

Mohammed Shami Vs Hasin Jahan News | Cheque Bounce News | Alipore Court – ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया…’ मोहम्‍मद शमी क‍िस केस में हुए बरी होने के बा

Must read


होमताजा खबरwest bengalKolkata

शमी को बरी क‍िया जाता है…जज के फैसला सुनाते ही पत्‍नी हसीन जहां क्‍या बोलीं?

Last Updated:

Cricketer Mohammed Shami Latest News: मोहम्मद शमी के ल‍िए बुधवार को कोर्ट से अच्‍छी खबर सामने आई है. कोर्ट ने उन्‍हें चेक बाउंस के मामले में बाइज्‍जत बरी कर द‍िया है.यह केस उनकी पत्नी हसीन जहां ने क‍िया था जो 1 लाख रुपये के चेक बाउंस का था. इस दौरान अलीपुर अदालत ने भारतीय तेज गेंदबाज खुद आज अदालत में मौजूद थे.

Zoom

मोहम्‍मद शमी को चेक बाउंस के मामले में अदालत ने बरी क‍िया

कोलकाता: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए पिछले कुछ समय से लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं, लेकिन गुरुवार को उन्हें बड़ी राहत मिली. अलीपुर अदालत ने उन्हें 1 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में बाइज्जत बरी कर दिया।. जज के फैसला सुनाते ही उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर ‘दूसरा तीर’ छोड़ते हुए साफ कर दिया कि वे अब इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाएंगी.

हसीन जहां ने साल 2018 में शमी के खिलाफ 1 लाख रुपये के चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था. लंबे समय से चल रहे इस मामले में गुरुवार को अलीपुर अदालत ने फैसला सुनाया और शमी को चेक धोखाधड़ी के आरोप से मुक्त कर दिया. भारतीय तेज गेंदबाज खुद अदालत में मौजूद थे और फैसला सुनने के बाद कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया से बात भी की.

बरी होने के बाद शमी क्‍या बोले?
शमी ने कहा क‍ि मुझे पता था कि इस मामले में फैसला हमारे पक्ष में आएगा, क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था. मैंने सारी रकम चुका दी है जो चुकानी थी. बाकी सब ठीक है. अदालत का यह फैसला उनके लिए ऐसे समय में आया है जब मैदान के बाहर ही नहीं बल्कि क्रिकेट करियर में भी वे कठिन दौर से गुजर रहे हैं.

टीम इंड‍िया में नहीं म‍िली जगह
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला. इतना ही नहीं मुख्य चयनकर्ता ने यह तक कह दिया कि चयन बैठक में उनके नाम पर कोई चर्चा ही नहीं हुई. ऐसे में कोर्ट से मिली यह राहत उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. दूसरी ओर हसीन जहां फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने तुरंत अगला कदम उठाने का ऐलान कर दिया. उनके वकीलों ने कहा है कि वे इस फैसले को चुनौती देते हुए अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी यानी शमी के खिलाफ कानूनी लड़ाई यहीं खत्म होने वाली नहीं है.

क्‍या है शमी और हसीन जहां के बीच व‍िवाद
शमी और हसीन जहां के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है. मामला इतना बढ़ चुका है कि हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ कई गैर-जमानती मामले दर्ज कर रखे हैं. फिलहाल हसीन कोलकाता में उस घर में रहती हैं जो कभी शमी के स्वामित्व में था जबकि शमी जब मैच में नहीं होते तो ज्यादातर उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहते हैं। वे फिलहाल आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट के लिए खेल रहे हैं.

मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश करता हूं:शमी
कोर्ट से बाहर निकलते हुए शमी ने अपने क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी पर चल रहे दबाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा क‍ि मैं क्या कर सकता हूं? मैच में जो कुछ भी हो मैदान पर जो कुछ भी हो, मैदान के बाहर जो कुछ भी हो… मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश करता हूं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article