15.9 C
Munich

यहां के हम सिकंदर… आईपीएल में कमाई के मामले में कोहली नंबर वन, रोहित दूसरे नंबर पर, 3 करोड़ का फासला

Must read


होमखेलक्रिकेट

यहां के हम सिकंदर… आईपीएल में कमाई के मामले में कोहली नंबर वन

Last Updated:

फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली 230 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे अमीर खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा (227.2 करोड़) दूसरे और एमएस धोनी तीसरे स्थान पर हैं. रिपोर्ट क्रिकेट बनाम अन्य खेलों में भारी असमानता भी दर्शाती है, जहां महिला प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना और हॉकी इंडिया लीग में हरमनप्रीत सिंह शीर्ष पर हैं.

Zoom

विराट कोहली ने आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई की है.

मुंबई. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 18 साल पुराने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने जुड़ाव से 230 करोड़ रुपये कमाए हैं.  ‘फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन’ की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी का कुल मूल्यांकन 1.63 लाख करोड़ रुपये है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19,200 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन के साथ सबसे आगे है. इसके बाद अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस 18,400 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपरकिंग्स 18,400 करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

विराट कोहली ने आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई की है.

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल टीम का औसत मूल्यांकन मौजूदा 1.8 अरब डॉलर से बढ़कर 2032 तक 15 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब फ्रेंचाइजी के बीच सौदे करने में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वालों की सूची में कोहली के बाद रोहित शर्मा 227.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे और महेंद्र सिंह धोनी 200 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

महिला क्रिकेटरों की बात करें तो स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग में अब तक कुल 13.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे आगे हैं. वहीं शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों ने अब तक कुल मिलाकर सिर्फ 90 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के मामले में यह अंतर और भी अधिक स्पष्ट है.

रिपोर्ट के अनुसार हॉकी इंडिया लीग में डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह 78 लाख रुपये के वेतन के साथ सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी हैं. उनके बाद फारवर्ड अभिषेक नैन 72 लाख रुपये और मिडफील्डर हार्दिक सिंह 70 लाख रुपये की कमाई के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

रिपोर्ट के अनुसार हॉकी युवा प्रतिभाओं को सामने लाने के मामले में सबसे आगे है. इसमें 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के दो खिलाड़ी पूर्ति आशीष तानी और राहुल यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article