Last Updated:
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें युजवेंद्र चहल जैसा दिखने वाला शख्स कार चला रहा है. उसे सिगरेट का कश लेते और फिर लापरवाही से सड़क पर फेंकते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को लेकर फैंस और नागरिक संगठनों ने कड़ी आलोचना की है. वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है.
चहल आईपीएल के दौरान सड़क पर सिगरेट पीते आए नजर? वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहने वाले इस खिलाड़ी के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है. सोशल मीडिया पर उनके एक वीडियो के सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि यह लेग स्पिनर सिगरेट पीते और कचरा फैलाते हुए एक लग्जरी कार चला रहे हैं.
वीडियो में जो शख्स कार चला रहा है, वह चहल जैसा दिख रहा है. उसे सिगरेट का कश लेते और फिर लापरवाही से सड़क पर फेंकते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को लेकर फैंस और नागरिक संगठनों ने कड़ी आलोचना की है. वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही यह पता चल पाया है कि यह कब और कहां शूट किया गया था. प्रतिक्रियाओं से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह चंडीगढ़ का मामला हो सकता है. कार में बैठे व्यक्ति की पहचान भी अब तक स्पष्ट नहीं हुई है.
While driving on the highway, Yuzi Chahal threw a cigarette onto the road.


