16 C
Munich

युवाओं को पीएम सूक्ष्म खाद्य योजना से बड़ा मौका, 10 लाख लोन लेकर शुरू कर सकते हैं 42 बिजनेस, जाने

Must read


Last Updated:

जिला उद्यान अधिकारी लखीमपुर मृत्युंजय सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना चलाई जा रही है. जब केंद्र सरकार की योजना है इस योजना के अंतर्गत विभाग के द्वारा उन युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है. जो रोजगार की तलाश में है और अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं. उद्यमी को परियोजना लागत का दस प्रतिशत पैसा खुद लगाना होगा. शेष धनराशि बैंक से ऋण के रूप में दिलाई जाएगी.

लखीमपुर खीरी: जिले के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. अगर आप बेरोजगार हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. परंतु कई बार पैसों के अभाव के कारण युवा अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं, जिस कारण युवा निराश हो जाते हैं. ऐसे में कम लागत में अधिक मुनाफा बिजनेस के माध्यम से कमाना चाहते हैं. उद्यान विभाग की ओर से बेरोजगार युवाओं को बेहतरीन मौका दिया जा रहा है. जिससे युवा अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

कम लागत में शुरू करें या बिजनेस

अगर युवा खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप पापड़ अचार, नमकीन,कच्ची धनी का तेल, आटा चक्की, बकरी, मिठाई बनाने की यूनिट, डेयरी सूखे मेवों का बिजनेस, मसाला पिसाई वह कई यूनिट लगा सकते हैं. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत युवा अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. उद्यान विभाग के दफ्तर में उद्यानिकी करने के साथ-साथ पीएमएफ यानी प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग के जरिए आप अपना आवेदन कर सकते हैं.

इसके लिए आपको लगभग 42 प्रकार के उद्योग लगाने में विभाग की तरफ से 35 से 50% तक का अनुदान और 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. अगर कोई 20 लाख का उद्योग शुरू करता है, तो उसे करीब 7 लाख तक की मदद मिल सकती है. इस योजना का उद्देश्य गांव और कस्बों में लोगों को रोजगार देने और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है. खासकर महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए ये योजना बहुत फायदेमंद हो सकती है. जिसे आप आसान किस्तों में चुका कर इसका लाभ ले सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

जिला उद्यान अधिकारी लखीमपुर मृत्युंजय सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना चलाई जा रही है. जब केंद्र सरकार की योजना है इस योजना के अंतर्गत विभाग के द्वारा उन युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है. जो रोजगार की तलाश में है और अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं. उद्यमी को परियोजना लागत का दस प्रतिशत पैसा खुद लगाना होगा. शेष धनराशि बैंक से ऋण के रूप में दिलाई जाएगी. आवेदक को लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन या उद्यान विभाग में संपर्क करना होगा. ये लोन आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें पीएमएफएमई एमओएफपीआई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. अधिक जानकारी के लिए युवा हमारे कार्यालय में भी आकर संपर्क कर सकते हैं

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article